आज के समय में हर किसी के हाथ में स्मार्ट फोन है तो लोगों को जब भी कुछ ऐसा दिखता है जो अजीब होता है, वो तुरंत उसे अपने फोन में रिकॉर्ड कर लेते हैं और उसके बाद वो उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर देते हैं। अब सोशल मीडिया पर भी लाखों लोग मौजूद हैं जो दिन में थोड़ा समय तो एक्टिव रहते ही हैं। अब जो-जो वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होता है, उसे बहुत सारे लोग देखते भी हैं और कुछ जो सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेते हैं, वो वायरल भी हो जाते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे दरभंगा का बताया जा रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।
वायरल हो रहे वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसको लेकर बताया जा रहा है कि दरभंगा एयरपोर्ट का है। प्लेन के कॉकपिट में बैठे पायलट ने उस वीडियो को बनाया है। दरअसल उस पायलट को दिखा है कि एक बुजुर्ग आदमी वहीं रनवे के किनारे खुले में शौच कर रहा है तो उसने इसका वीडियो बना लिया और अब वो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पायलट के हंसने की भी आवाज सुनी जा सकती है। अब यह वीडियो अभी का है या फिर कब का है, इसकी जानकारी तो नहीं दी गई है मगर बुजुर्ग आदमी की हरकत के कारण वीडियो वायरल हो गया।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ExplorerAdarsh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'दरभंगा एयरपोर्ट पर पायलट ने कॉकपिट से यह वीडियो बनाया है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को ढाई लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बिहार को बदनाम करने में मिथिला के लोग सबसे आगे रहते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- जहां सोच वहीं शौचालय। तीसरे यूजर ने लिखा- बाबा की उम्र हो गई है। चौथे यूजर ने लिखा- इसमें क्या गलत है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
पाकिस्तान में गजब अतरंगी लोग हैं, उनकी हरकत देख आपकी नहीं रुकेगी हंसी, देखें Video
दीवान खोलते ही दिखा ऐसा नजारा कि आप भी हो जाएंगे हैरान, Video हो रहा है वायरल