हमारे देश में कलाकार लोगों की कोई कमी नहीं है। यहां लोग ऐसी-ऐसी कलाकारी करते हैं कि देखने वाला बस देखता ही रह जाता है। अब जितने भी लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हैं, उन्हें तो पता ही होगा कि लोग कैसी-कैसी कलाकारी करते हैं क्योंकि सबसे ज्यादा वीडियो वहीं पर देखने को मिलते हैं। जितने भी लोग बहुत अनोखी कलाकारी करते हैं, उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उस वीडियो को देखने के बाद आपका हैरान होना तय है। आइए फिर आपको इस नए वीडियो के बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक गैस वाले चूल्हे के अंदर से पानी निकल रहा है। वीडियो देख शुरुआत में तो यही लगता है कि किसी तरह इसमें पानी घुस गया होगा और अब बंदा उसे उल्टा करके निकाल रहा है मगर कुछ ही देर में सब साफ हो जाता है और पता चल जाता है कि उसने कलाकारी की। बाथरूम में बंदे ने शावर की जगह पर चूल्हे को लगा दिया है और अब उसमें से पानी निकल रहा है। वहीं नीचे बैठकर वह बंदा नहा रहा है। उसके इस कलाकारी के कारण ही वीडियो भी वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @sachinmeena102 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'गीजर के लिए सैलेंडर का इस्तेमाल करना।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 43 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अद्भुत स्वास्थ्यवर्धक सवार। वहीं एक यूजर ने हैरान होने वाला रिएक्शन दिया है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
स्टूडेंट की बेंच के पास पहुंची टीचर और फिर जो हुआ वो आपको भी हैरान कर देगा, देखें Video
दरभंगा एयरपोर्ट पर पायलट ने कॉकपिट से बनाया एक Video, देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान