1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये बंदा रेलवे को नुकसान पहुंचा कर ही मानेगा, Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान

ये बंदा रेलवे को नुकसान पहुंचा कर ही मानेगा, Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 02, 2025 11:37 am IST,  Updated : Sep 02, 2025 11:37 am IST

ट्रेन में सफर करते हुए एक बंदे का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और आप जब उस वीडियो को देखेंगे तो पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे क्योंकि ऐसा करते आपने किसी को नहीं देखा होगा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@TAZA_TAMACHA

सोशल मीडिया वायरल वीडियो का एक चलता फिरता ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां कभी भी कंटेंट की कमी नहीं होती है। हर दिन लोग कुछ न कुछ बनाकर या फिर रिकॉर्ड करके पोस्ट करते ही हैं और उन्हीं सब में से कुछ सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। वायरल वही सब होते हैं जो सबसे ज्यादा यूनिक होते हैं, सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींचते हैं या फिर मार्केट में एकदम नया होता है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर आप भी कई सारे वायरल वीडियो देखते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक बंदा ट्रेन की अपर सीट पर सोया हुआ है मगर वो दूसरे लोगों की तरह नहीं सोया हुआ है। उसके सिर के पास एक कूलर रखा हुआ हो जिसे वो साथ में लेकर ही गया होगा। अब उसने इस कूलर के प्लग को वहां के सॉकेट में लगाया हुआ है और वो चालू भी है। वो ट्रेन की बिजली में मजे से कूलर चलाकर मस्त हवा खाते हुए अपने सफर को पूरा कर रहा है। इसी को देख एक बंदे ने वीडियो बनाया जो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Taza_Tamacha नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'कैसे-कैसे लोग हैं दुनिया में। वैसे बता दूं अगर टीटीई ने देख लिया होगा तो बढ़िया वाला फाइन लगा होगा।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को करीब 3 लाख लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- घर तो ले जा ही रहा था फिर सोचा रास्ते में भी इसका इस्तेमाल कर लूं। दूसरे यूजर ने लिखा- समझदार बंदा निकला। तीसरे यूजर ने लिखा- जनरल में काहे का टीटीई। चौथे यूजर ने लिखा- जुगाड़ तो बढ़िया है। वहीं एक यूजर ने लिखा- इस बंदे से अतिरिक्त चार्ज वसूला जाएगा।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

आर्टिस्ट को 36 थालियों की सलामी! बंदे की कला देख आप भी करेंगे उसकी तारीफ, देखें Video

लड़की ने लड़कों से पूछा एक सवाल, बंदे ने दिया ऐसा जवाब कि Video ही हो गया वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।