हर दिन सोशल मीडिया पर लोग न जानें कितने ही वीडियो पोस्ट करते हैं। कोई लड़ाई का वीडियो तो कोई स्टंट का वीडियो पोस्ट करता ही रहता है। कोई डांस का वीडियो पोस्ट करता है तो कोई कुछ और पोस्ट करता है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ समय एक्टिव रहते हैं तो फिर इन सभी तरह के वीडियो आप भी देखते ही होंगे। अगर ऐसा है तो फिर आप यह भी जानते होंगे कि जितने वीडियो पोस्ट होते हैं, उसमें से कई सारे वायरल भी होते हैं। अब कब कैसा वीडियो पोस्ट हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको इस नए वीडियो के बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक आंटी ने एक टायर को बांधते हुए किसी पेड़ से लटकाया हुआ है। वहीं टायर को नीचे से पूरी तहर बंद कर दिया गया है ताकी पानी उसमें टिक जाए। अब आंटी ने टायर को टांगने के बाद उसमें पानी भी भरा है और धीरे-धीरे कपड़े भी डाल रही हैं। इसके बाद उसमें पाउडर डालती हैं और फिर उसे घुमाकर छोड़ देती हैं। जिस तरह वाशिंग मशीन घूमकर कपड़े धुलते हैं, यहां भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। अब यह देख दूसरी आंटी दिमाग लगा रही हैं कि ये क्या हो रहा है मगर आंटी के जुगाड़ के कारण वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @shutup_natasha नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'वाशिंग मशीन कंपनी की तरफ से 99 मिस्ड कॉल।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को ढाई लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बेस्ट है यार। दूसरे यूजर ने लिखा- अच्छा लगा देखकर। वहीं एक यूजर ने स्लोगन की तारीफ की।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
प्रेमिका का फोन बिजी आया तो बंदे ने पूरे गांव की काट दी बिजली, Video हो रहा है वायरल