1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शादी वाले घर में SIR करने पहुंच गए BLO साहब, उनका हाल देख आपकी हंसी नहीं रुकेगी

शादी वाले घर में SIR करने पहुंच गए BLO साहब, उनका हाल देख आपकी हंसी नहीं रुकेगी

एक छोटा सा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और आप जब उस वीडियो को देखेंगे तो अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। वहीं कई सारे लोगों ने मजेदार कमेंट भी किया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/BANK_WALA_SANDEEP वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां एक बार कोई आ जाता है तो आसानी से उस प्लेटफॉर्म को छोड़ नहीं पाता है क्योंकि यहां कमाल के कंटेंट जो आते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ देर भी एक्टिव रहते हैं तो फिर आप जानते ही होंगे कि हर दिन तरह-तरह के वायरल कंटेंट देखते होंगे। कभी जुगाड़ तो कभी ड्रामा, कभी  स्टंट तो कभी डांस और इनके अलावा भी कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें शुरुआत में दूल्हा नजर आता है जिसे हल्दी लगी हुई है और हाथों में मेहंदी लग रही है। वो फोन पर लगा हुआ है। इसके बाद कैमरा घूमता है और हर तरह सजावट नजर आती है। एक महिला के हाथ में हल्दी की थाली है तो एक महिला खुशी से डांस कर रही है। इसके बाद नजर आते हैं BLO साहब जो वहां SIR करने पहुंच गए। उनके चेहरे पर भी अच्छे से हल्दी लगा दी गई है और उसके बाद वो एक कुर्सी पर बैठेकर अपना काम कर रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर वीडियो इसी कारण वायरल हो रहा है क्योंकि BLO साहब गलत समय पर SIR करने के लिए पहुंच गए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर bank_wala_sandeep नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'BLO का स्वागत हल्दी से किया गया।' वहीं वीडियो पर लिखा है, 'कुछ नहीं भाई  बस शादी वाले घर SIR करने पहुंच गया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 60 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- वाह BLO साहब। दूसरे यूजर ने लिखा- उसको जाने दे नगमा। तीसरे यूजर ने लिखा- यूपी बिहार में स्वागत है। एक और यूजर ने लिखा- दो तीन दिन और रुक जाता तो आने वाली दुल्हन का भी मिल जाता बायोडाटा तुझे।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

कार के अंदर हेलमेट न पहनने का कटा चालान, उसके बाद शख्स ने जो किया वो आप भी देखिए