1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. महिला को 'आलू-आलू' कहकर चिढ़ाता था बॉस, जुर्माने में चुकानी पड़ी मोटी रकम; चौंकाने वाला है मामला

महिला को 'आलू-आलू' कहकर चिढ़ाता था बॉस, जुर्माने में चुकानी पड़ी मोटी रकम; चौंकाने वाला है मामला

Ajab Gajab : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक किस्सा काफी वायरल हो रहा है। इसमें एक बॉस को उस वक्त महिला कर्मचारी को मोटी रकम चुकानी जब कोर्ट ने उसे चिढ़ाने पर सजा सुनाई।

Ajab Gajab, boss teased irish woman, Irish Woman,Racial Harassment, Employment Tribunal, viral news,- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK उदास बैठा बॉस।

Ajab Gajab : ऑफिस में बॉस और कर्मचारियों के बीच हंसी-मजाक होना एक आम बात है। मगर, कई बार ये मजाक लोगों को भारी पड़ जाता है। दरअसल, ऐसा ही मामला ब्रिटेन से सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें एक आयरिश मूल की महिला कर्मचारी को उसके बॉस द्वारा बार-बार "पोटैटो" (आलू) कहकर चिढ़ाए जाने पर रोजगार न्यायाधिकरण ने कंपनी को करीब 29 लाख रुपये (23,526 पाउंड) का मुआवजा देने का आदेश दिया है। यह मामला कार्यस्थल पर नस्लीय उत्पीड़न का स्पष्ट उदाहरण बन गया है, जहां कथित मजाक ने एक महिला की मानसिक सेहत को बुरी तरह प्रभावित कर दिया।

 
महिला ने लगाए ऐसे आरोप

बर्नाडेट हेज़ लीड्स में एक सिविल इंजीनियरिंग कंपनी में बहीखाता क्लर्क के रूप में काम करने वाली महिला ने बॉस पर कई आरोप लगाए। महिला ने दावा किया गया कि, उनके बॉस मिक एटकिंस ने कथित तौर पर उन्हें आयरिश मूल के कारण 'पोटैटो' कहकर बार-बार अपमानित किया। दरअसल, आयरिश लोगों को अक्सर "पोटैटो" या "पैडी" जैसे शब्दों से चिढ़ाया जाता है, जो अपमानजनक माना जाता है। अदालत के अनुसार, बॉस ऑफिस में घुसते ही "पोटैटो" चिल्लाते थे, यहां तक कि महिला ने कुछ कहा भी नहीं होता था। यह व्यवहार अन्य कर्मचारियों के सामने होता था, जिससे महिला को शर्मिंदगी और अपमान महसूस होता था। महिला ने आगे कहा कि, 'छह महीने तक चले इस कष्टदायक दौर में उन्हें ऑफिस जाते समय शारीरिक रूप से बहुत असहज महसूस होता था। इससे मेरा आत्मसम्मान और आत्मविश्वास पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। इसने मुझे छोटा, असुरक्षित, अपमानित और बेहद चिंतित महसूस कराया। इसने मुझे शर्मिंदा भी किया।' कहा कि वह नौकरी नहीं छोड़ सकती थी क्योंकि उसे पैसों की ज़रूरत थी। वह खुद को फंसा हुआ महसूस कर रही थी और ध्यान आकर्षित न करने के लिए चुप रहने की कोशिश करती थी। हालांकि, इसके बावजूद, उसका बॉस नस्लवादी बातें कहने का मौका ढूंढ ही लेता था।

कोर्ट ने क्या कहा

न्यायाधीश बकले ने कहा, "व्यक्तिगत दृष्टिकोण से देखा जाए तो, इसने स्पष्ट रूप से उसके लिए शत्रुतापूर्ण, अपमानजनक और आपत्तिजनक माहौल बनाया। मेरी राय में, समग्र रूप से देखा जाए तो, आयरिश मूल के किसी व्यक्ति के लिए आलू, पैडी, बेवकूफ पैडी जैसे शब्दों के बार-बार इस्तेमाल को आपत्तिजनक और अपमानजनक मानना ​​स्वाभाविक है। ये वाक्यांश स्पष्ट रूप से नस्ल से जुड़े हुए हैं, विशेषकर जब इन्हें अलग-अलग देखने के बजाय एक साथ देखा जाए। इसी आधार पर, मैं पाता हूं कि यह आचरण नस्ल से जुड़ा हुआ था।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
भारत का मसालेदार खाना चखते ही रशियन महिला ने दिया ऐसा रिएक्शन, तुरंत वायरल होने लगा Video 

तरोई और नेनुआ में क्या अंतर है, शाकाहारी लोग हमेशा होते हैं कन्फ्यूज; नहीं जानते हैं तो जान लें