A
Hindi News वायरल न्‍यूज औरत के पैर में मत्था टेक रहा है; लड़के की हरकत दादी को नहीं आई पसंद, देखिए फिर क्या हुआ

औरत के पैर में मत्था टेक रहा है; लड़के की हरकत दादी को नहीं आई पसंद, देखिए फिर क्या हुआ

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो प्रेम मंदिर का मालूम होता है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने अपने मुताबिक अपनी राय कमेंट सेक्शन में रखी है। आइए आपको वीडियो और लोगों के राय, दोनों के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi Image Source : X/@AMBAR_SIFF_MRA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर दिन तमाम तरह के वीडियो और फोटो पोस्ट होते हैं और उन्हें लाखों लोग देखते भी हैं क्योंकि आज के समय में सोशल मीडिया का यूज लगभग हर कोई कर रहा है। आप भी अगर उन्हीं लोगों में से एक हैं तो फिर आप भी दिन में थोड़ा समय बिताते ही होंगे और वहां देखते होंगे कि कैसे-कैसे वीडियो पोस्ट हुए हैं और कैसे वायरल हो रहे हैं। अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। आइए आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं और उसके बाद आपको लोगों के कमेंट के बारे में बताएंगे।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़का अपने पार्टनर जो उसकी गर्लफ्रेंड या फिर बीवी हो सकती है, उसके पैर में माथा टेक रहा है। यह देख एक दादी भड़क गई। उसे माथा टेकते देख दादी बोली, 'सर क्यों टेक रहे हो? सारी बुद्धि खत्म हो गई तेरी तो, औरत के पैर में मत्था टेक रहा है।' अब यह सुनने के बाद लड़का पूछता है, 'तो, अगर औरत न हो तो?' इतने पर ही दादी बोलती है, 'हां तो अपनी औरत थोड़ी न होती है, मां भी होती है, बहन भी होती है, औरत तो वो भी है।' वीडियो में बस इतना ही दिखता है, आगे क्या हुआ वो नहीं पता चल पाया।

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने वीडियो देख क्या कहा?

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Ambar_SIFF_MRA नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में 'Dadi rocked, simp and feminist shocked' लिखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख 73 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- आजकल लोग तो वीडियो के चक्कर में कितना भी गिर जाते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- कई सारे लड़के अपनी मां और बहन के पैर छूते हैं तो इसमें क्या दिक्कत है कि उसने अपनी पत्नी या पार्टनर के पैर छू लिए। तीसरे यूजर ने लिखा- कमजोर आदमी, अटेंशन के लिए कुछ भी कर सकते हैं।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

पेट्रोल पंप पर दीदी ने अपनी बुद्धि का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, Video देख आप भी लगाएंगे ठहाके

यमराज से मुलाकात करने की कुछ ज्यादा ही जल्दी है इन्हें, Video देखकर आप भी होंगे सहमत