A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कॉलेज में शख्स ने देखा कुछ ऐसा कि बना दिया Video, हुआ वायरल तो लोगों ने किए ऐसे कमेंट

कॉलेज में शख्स ने देखा कुछ ऐसा कि बना दिया Video, हुआ वायरल तो लोगों ने किए ऐसे कमेंट

सोशल मीडिया पर अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद कई सारे लोगों ने हंसने वाला रिएक्शन किया है तो वहीं कई लोगों ने रिएक्ट भी किया है। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/NAKULLSINGHHH__88 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के दौर में इंसान जब भी बोर होता है या फिर मनोरंजन के लिए सोशल मीडिया की गलियों में पहुंच ही जाता है क्योंकि सोशल मीडिया पर तरह-तरह के खूब सारे और शॉर्ट वीडियो देखने को मिल जाते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो यह सब देखते ही होंगे और आपकी फीड पर हर दिन वायरल कंटेंट भी आते ही होंगे जिसमें लोगों की अतरंगी हरकतें, डांस, ड्रामा और भी कई चीजें देखने को मिलती हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उसमें क्या देखने को मिला।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें जमीन और लड़के के पैर नजर आते हैं क्योंकि वो चलते हुए रिकॉर्ड कर रहा था। इस दौरान वो बोलता है, 'मैं अपने कॉलेज आया था, ऐसे ही घूमने और मैंने सामने देखा कि स्पीड ब्रेकर लगा रखा है कॉलेज में।' इसके बाद वो कैमरा आगे करके दिखाता भी है। इसके बाद बोलता है कि ऐसी क्या मजबूरी हो गई, बच्चे क्या बहुत तेज भाग रहे हैं। अब सच में स्पीड ब्रेकर लगा हुआ है या फिर वो कुछ और है जिसे वो स्पीड ब्रेकर बता रहा है, यह नहीं पता मगर वीडियो में जो दिखाया और बताया गया, वो हमने आपको बताया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर nakullsinghhh__88 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 6 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- ताकि तुम ड्रिफ्ट न मार सको। दूसरे यूजर ने लिखा- वायरिंग के लिए होगा, शायद उसके नीचे से वायरिंग हुई होगी। तीसरे यूजर ने लिखा- ताकि बच्चे ज्यादा तेज तरक्की की रफ्तार न पकड़ लें। इसके अलावा कई यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

बच्चा ही है भाई वैभव सूर्यवंशी! वायरल Video देख आप भी यही कहेंगे, देखें

क्या स्टेडियम वाले लोगों को लूट रहे हैं? वायरल Video जरा आप भी देखिए, 50 का चिप्स 100 में मिल रहा?