सोशल मीडिया बड़े ही कमाल का प्लेटफॉर्म है। यहां हर दिन खूब सारे वीडियो पोस्ट होते हैं और जो वीडियो लोगों का ध्यान खींच ले या फिर इंटरनेट पर पहली बार दिखे या फिर सबसे अलग हो, वो वायरल हो जाता है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी फीड पर भी हर दिन कई सारे वायरल वीडियो आते ही होंगे जिसमें जुगाड़ से लेकर ड्रामे तक और डांस से लेकर स्टंट तक और इसके अलावा भी कई चीजें देखने को मिलती हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए बताते हैं कि इस वीडियो में क्या है।
वीडियो में वैभव क्या करते दिखे?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें वैभव सूर्यवंशी बस में बैठे हुए नजर आ रहे हैं और अपनी सीट पर बैठे हुए कभी लाइट्स को बुझाते तो कभी दूसरे बटन को दबाते। कभी कुछ छेड़ते तो कभी कुछ और करते दिखते हैं। बस में बैठने के बाद एक छोटा बच्चा जैसा करता है, बिल्कुल वैसा ही कर रहे हैं और इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि IPL में वैभव सूर्यवंशी की गजब की बल्लेबाजी ने सभी का ध्यान खींच लिया है और लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि 15 साल का यह लड़का, बड़े से बड़े गेंदबाजों की धुलाई कर रहा है और इसी कारण अभी सोशल मीडिया पर वैभव सूर्यवंशी छाए हुए हैं।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Prof_Cheems नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'बच्चा ही है भाई वैभव सूर्यवंशी।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है और दूसरे कई लोगों ने भी इस वीडियो को पोस्ट किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- क्यूट बच्चा है। दूसरे यूजर ने लिखा- एक्टिंग कर रहा है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
क्या स्टेडियम वाले लोगों को लूट रहे हैं? वायरल Video जरा आप भी देखिए, 50 का चिप्स 100 में मिल रहा?
आगे सांड पीछे खाई! दादा जी की स्थिति देख आपको जरूर आएगी हंसी, देखें वायरल Video