1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मछली पकड़ने गया था मगर खुद ही जाल में फंस गया, वायरल Video देख आपको भी आएगी हंसी

मछली पकड़ने गया था मगर खुद ही जाल में फंस गया, वायरल Video देख आपको भी आएगी हंसी

एक मजेदार वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद शायद ही कोई अपनी हंसी को रोक पाए। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट किया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में लोग जब भी बोर होते हैं या फिर मनोरंजन की तलाश में होते हैं तो वो अपना फोन निकालते हैं और सोशल मीडिया की गलियों में चक्कर लगाने निकल जाते हैं। आप भी तो ऐसा करते ही होंगे। अगर ऐसा है तो फिर आपने तरह-तरह के कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर देखे होंगे और उसमें से कुछ ऐसे भी रहे होंगे जो वायरल हुए होंगे क्योंकि हर दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और वो वाला वीडियो काफी मजेदार है। उस वीडियो को देखने के बाद शायद हो कोई ऐसा होगा जो अपनी हंसी को दबा पाए। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में दिखा क्या?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक जगह पर कोई छोटा सा तालाब है। वहां मछलियां होंगी जिन्हें पकड़ने के लिए एक शख्स बड़ा सा जाल लेकर गया हुआ है। वो पूरी तरह से तैयार होकर जाल को पानी में फेंकता है मगर इस दौरान उसका खुद का भी बैलेंस बिगड़ जाता है और वो भी पानी में गिर जाता है। कुछ देर बाद दिखता है कि उस जाल में मछली तो नहीं मगर वो खुद फंसा हुआ है। उसे कुछ लोग वहां से बाहर निकालते हैं। अब इसी मजेदार कारण से वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @PalsSkit नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'जाल में मछली फंसी ही नहीं बेचारा खुद ही फंस गया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अभी मछली पकड़ना सीख रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- बड़ा गलत हुआ इसके साथ। तीसरे यूजर ने लिखा- जे तो गजब ही हो गयो। एक अन्य यूजर ने लिखा- मछला फंस गया।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

बिहार है भाई कुछ भी हो सकता है! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ऑर्केस्ट्रा का Video, देख हो जाएंगे हैरान

परी उड़ने से पहले ही क्रैश कर गई! लड़की के साथ जो हुआ उसे देख लोगों की नहीं रुकी हंसी, देखें Video