1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बच्चे ने अपनी परदादी के साथ बनाया प्यारा सा Video, वायरल हुआ तो लोगों के भी आए खूब कमेंट्स

बच्चे ने अपनी परदादी के साथ बनाया प्यारा सा Video, वायरल हुआ तो लोगों के भी आए खूब कमेंट्स

एक प्यारा सा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद कई सारे लोगों ने भी रिएक्ट किया है। आइए आपको पहले वीडियो के बारे में बताते हैं और फिर लोगों के कमेंट्स बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/____VIVANSHADVITWORLD वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में तो लगभग हर किसी के पास फोन है और सभी सोशल मीडिया का यूज भी करते हैं। अगर बच्चों की बात करें तो उन्हें तो सोशल मीडिया के बारे में कुछ ज्यादा ही पता है और वो भी सोशल मीडिया पर अपना अकाउंट बनाकर बैठे हैं। कोई अपनी मम्मी के फोन में इंस्टाग्राम चलाता है तो कोई पापा के फोन का इस्तेमाल करता है। कुल मिलाकर बात यह है कि आज के दौर में लगभग हर कोई सोशल मीडिया पर है। अब लोग सोशल मीडिया पर हैं तो वो वीडियो भी बनाते हैं और ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जो एक बच्चे ने अपनी परदादी के साथ बनाया है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

बच्चे ने वीडियो में क्या बताया?

जो वीडियो अभी वायरल हो रहा है उसमें बच्चा अपनी परदादी को दिखाते हुए बोलता है, 'हेलो दोस्तों, ये है मेरी परदादी और अब ये 90 साल की हो चुकी है।' बच्चा अपनी परदादी की उम्र अंग्रेजी में बताता है और उसकी परदादी को समझ में नहीं आता है कि वो कितने साल बता रहा है। इसके बाद बच्चा हिंदी में 90 को 99 बता देता है। इसके बाद वो बच्चा वीडियो में बताता है कि उसकी परदादी बहुत अच्छा गाना भी गाती हैं और फिर वो अपनी परदादी से गाने के लिए कहता है। दादी अम्मा भी अपने परपोते की बात मान जाती हैं और एक लाइन गाकर सुनाती हैं। इन दोनों का यह प्यारा वीडियो अब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर ____vivanshadvitworld नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 8 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है और कई सारे लोगों ने कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा- ये अपनी जिंदगी के सबसे अच्छे दिन जी रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- इसे नहीं पता कि ये कितनी बढ़िया यादें बना रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- अपनी दादी की याद आ गई। चौथे यूजर ने लिखा- ये बहुत प्यारा है। पांचवें यूजर ने लिखा- दादी बहुत प्यारी हैं। एक और यूजर ने लिखा- ये बहुत किस्मत वाला है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

Kids without Phone: वायरल हुआ एक बच्चे का Video, देखकर कई लोगों को याद आएगा अपना बचपन