A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कुछ ज्यादा ही स्टाइल दिखा रहा था लड़का, फिर जो हुआ उसे देख किसी की नहीं रुकेगी हंसी

कुछ ज्यादा ही स्टाइल दिखा रहा था लड़का, फिर जो हुआ उसे देख किसी की नहीं रुकेगी हंसी

कुछ लोग ऐसे होते हैं जो स्टाइल मारने के चक्कर में फालतू की परेशानी को अपने गले लगा लेते हैं। ऐसा ही कुछ इस वायरल वीडियो में देखने को मिला जिसे देखने के बाद हर किसी को हंसी आएगी।

Screen Grab- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA स्टाइल मारना शख्स को पड़ गया भारी

आज के समय में लोग जब भी बोर होते हैं तो वो तुरंत फोन निकालते हैं और सोशल मीडिया पर स्क्रोल करने के लिए पहुंच जाते हैं। आप भी शायद इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स जैसे प्लेटफॉर्म पर अपना अकाउंट बनाकर बैठे हुए होंगे और दिन में थोड़ा समय तो सोशल मीडिया की गलियों में चक्कर लगाते ही होंगे। यहां छोटे-छोटे वीडियो मौजूद होते हैं जिन्हें देखने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है और हर स्क्रोल के बाद कुछ नया देखने को मिलता है। इन्हीं सब के बीच में कुछ वायरल कंटेंट भी देखने को मिल जाते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

कूल बनने के चक्कर में ऐसा ही होता है

एक शख्स साइकिल चलाते हुए कहीं जा रहा है और न जानें उसके दिमाग में ऐसा क्या आया जो उसने स्टाइल मारने के बारे में सोचा। दरअसल सड़क को दो भागों में बताने के लिए बीच में कुछ-कुछ दूरी पर डिवाइडर रखे हुए हैं। अब ये शख्स जो साइकिल चला रहा था वो उनके करीब जाता है और एक पैर को हवा में उठाकर साइकिल के साथ डिवाइडर को पार करता है। कई बार उसने ऐसा किया मगर एक बार उसका कैलकुलेशन बिगड़ गया और पैर फंसने के कारण वो सड़क पर गिर गया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर atoz_comdey12 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'निकल गई हीरोपंती भाई।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 62 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- जैसी करनी वैसी भरनी। दूसरे यूजर ने लिखा- सब हीरो बनना निकल गया। तीसरे यूजर ने लिखा- कूल बन रहा था। वहीं कई सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

हर बार लड़कियों की गलती नहीं होती, इस बार लड़के का Video सोशल मीडिया पर वायरल

डोगेश भाई के इलाके में आकर मस्ती नहीं! वायरल Video देख लोगों ने जमकर किया रिएक्ट