A
Hindi News वायरल न्‍यूज GF को पीछे बैठाकर लहराते हुए बाइक चला रहा था लड़का, आगे चलकर जो हुआ वह देख लोगों के कलेजे को मिली ठंडक

GF को पीछे बैठाकर लहराते हुए बाइक चला रहा था लड़का, आगे चलकर जो हुआ वह देख लोगों के कलेजे को मिली ठंडक

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स अपनी गर्लफ्रेंड को बैठाए काफी तेज रफ्तार में अपनी बाइक दौड़ा रहा है। आगे चलकर उसके साथ जो कुच भी हुआ वह देख लोग अफसोस जताने के बजाय उसके मजे लेने लगे।

गर्लफ्रेंड को बाइक पर बैठाकर ले जा रहा था लड़का- India TV Hindi Image Source : SOCIAL MEDIA गर्लफ्रेंड को बाइक पर बैठाकर ले जा रहा था लड़का

हर साल लाखों लोग सड़क हादसे में अपनी जान गंवा देते हैं। फिर भी कुछ लोग रीलबाजी के चक्कर में अपने साथ-साथ दूसरों की जान को भी जोखिम में डालकर स्टंट करते नजर आते हैं। ऐसे में कई बार वे हादसे का शिकार भी हो जाते हैं। कई बार पुलिस उन पर कार्रवाई भी करती है। लेकिन स्टंटबाजी का चस्का ही उन्हें कुछ ऐसा लगा हुआ है कि वे उन्हें इन बातों का कोई प्रभाव ही नहीं पड़ता। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां एक लड़का अपनी बंदी को बाइक के पीछे बैठाकर स्टंट करते हुए अपनी बाइक फुल स्पीड में दौड़ा रहा है। कुछ दूर आगे जाते ही वह हादसे का शिकार हो जाता है। जिससे वह और उसकी गर्लफ्रेंड दोनों बुरी तरह घायल हो जाते हैं।

बाइक के पीछे गर्लफ्रेंड को बैठाए स्टंट कर रहा था लड़का 

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़का अपनी बाइक पर पीछे अपनी गर्लफ्रेंड को बैठाए हुए है। साथ में लड़की के होने से वह सड़क पर अपनी बाइक को बिजली की रफ्तार से दौड़ा रहा था। साथ ही उसे बेपरवाह लहराते हुए राइड कर रहा था। लेकिन अगले ही पल उसकी बाइक की टक्कर सड़क पार कर रहे एक स्कूटर वाले अंकल जी से हो जाती है। बाइक का बैलेंस बिगड़ते ही लड़का और गर्लफ्रेंड दोनों ही सड़क पर बिखर से जाते हैं।

लड़की का चक्कर कहकर लोगों ने खूब लिए मजे

इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टा पर @divya_gandotra नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 2 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और 1 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। जहां कई लोगों ने लड़के के बाइक एक्सीडेंट को बिल्कुल जायज ठहराया। जबकि कुछ लोगों ने यह माना कि इस जगह पर स्कूटर वाले अंकल की गलती ज्यादा थी। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा – जो भी हुआ वह देखकर दिल खुश हो गया। दूसरे ने लिखा- इतना तो ये लोग डिजर्व करते हैं। रोड पर बेपरवाह बाइक चलाएंगे तो भुगतेगा कौन?

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

Optical Illusion: अंगूर में छुपी हुई है एक बिल्ली, 30 सेकेंड में खोजने वालों के पास होगी बाज जैसी नजर

Video: रब ने बना दी जोड़ी, दोनों पति-पत्नी निकले गंजेड़ी, साथ में चिलम मारते दिखा कपल