1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video : लड़कों ने मनाया 'काम वाली दीदी' का बर्थडे, केक देखते ही दिया ऐसा रिएक्शन; यूजर्स बोले- 'दिल जीत लिया'

Video : लड़कों ने मनाया 'काम वाली दीदी' का बर्थडे, केक देखते ही दिया ऐसा रिएक्शन; यूजर्स बोले- 'दिल जीत लिया'

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लड़कों ने फ्लैट पर आने वाली घरेलू सहायिका का जन्मदिन मनाया।

viral video, boys celebrate maids birthday, viral news, india tv - India TV Hindi
Image Source : IG/@TAMASHEWALA घरेलू सहायिका का मनाया जन्मदिन।

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दिल को छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लड़कों ने अपनी काम वाली दीदी का जन्मदिन मनाया, जिसे देखकर यूजर्स भावुक हो गए। वीडियो में दिखाया गया है कि घर के युवा सदस्यों ने अपनी काम वाली दीदी के लिए सरप्राइज पार्टी का आयोजन किया। दीदी रोजाना घर की सफाई, खाना बनाने और अन्य घरेलू कामों में व्यस्त रहती हैं। शायद उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि उनके जन्मदिन को कोई इतने प्यार से याद रखेगा। लड़कों ने चुपके से केक मंगवाया, बैलून लगाए और पूरा माहौल जश्न वाला बना दिया।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर tamashewala नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा था कि, 'दीदी रसोई में खड़ी रो रही थीं। मैंने उनसे पूछा, “क्या हुआ?” उन्होंने कहा, “आज मेरी मां जिंदा होती तो मुझे प्यार करतीं…” उनका जन्मदिन था। ज्योति दीदी ने बहुत छोटी उम्र में ही अपने माता-पिता दोनों को खो दिया था। बेशक, हम उन्हें वापस तो नहीं ला सकते, लेकिन हम उन्हें प्यार का एहसास तो दिला ही सकते हैं। इसलिए हमने साथ मिलकर केक काटने और जन्मदिन मनाने का फैसला किया। वह बहुत प्यारी हैं। उन्होंने तो हमें 500 रुपये देने की पेशकश भी की ताकि हम जो चाहें ऑर्डर कर सकें और पार्टी कर सकें, लेकिन हमने वह पेशकश ठुकरा दी।'

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

वीडियो में दिखाई गई सादगी और दयालुता ने कई लोगों के दिलों को छू लिया है। एक यूजर ने टिप्पणी की, "वह मुस्कान सब कुछ बयां करती है।" दूसरे अन्य यूजर ने लिखा कि, "इंस्टाग्राम का प्रीमियम पक्ष।" एक तीसरे यूजर ने कहा, "उसके चेहरे पर वो खुशी।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
भारत का इकलौता रेलवे स्टेशन, जहां से पैदल ही जा सकते हैं विदेश; नाम सुनकर यकीन नहीं होगा  

Video : भारत में दिव्यांग वेटर्स वाला कैफे देख दंग रह गया विदेशी टूरिस्ट, कहा- 'इसीलिए मुझे ये देश पसंद है'