1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. होलिका दहन के बाद रुझान भी सामने आने लगे, वायरल Video देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी

होलिका दहन के बाद रुझान भी सामने आने लगे, वायरल Video देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उस वीडियो को देखने के बाद कोई भी अपनी हंसी को नहीं रोक पाएगा। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@GHARKEKALESH वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया एक गजब का प्लेटफॉर्म है और इस गजब के प्लेटफॉर्म पर हर त्योहार के बाद कुछ ऐसे वीडियो वायरल होने लगते हैं जो उससे जुड़े होते हैं। कुछ वीडियो बहुत प्यारे होते हैं तो कई वीडियो में त्योहार से जुड़े रुझान दिखते हैं। रुझान का मतलब कि त्योहार पर लोगों ने क्या कांड किए या फिर क्या कांड हुए और ऐसे वीडियो सबसे ज्यादा दीवाली और होली के समय वायरल होते हैं। अभी होलिका दहन के समय का एक वीडियो वायरल हो रहा है और ये वाला वीडियो देखने के बाद कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएगा। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।

वायरल हो रहे वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि कुछ लोगों ने यूनिक तरीके से होलिका दहन करने का सोचा मगर इस दौरान उनका पोपट हो गया। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक बंदा बाइक चला रहा है और उसी बाइक पर पीछे एक दूसरा बंदा खड़ा है जिसके हाथ में एक जलती हुई लकड़ी है। इनका प्लान था कि अचानक बाइक रोककर होलिका दहन किया जाएगा मगर बाइक की स्पीड कुछ ज्यादा ही थी तो हुआ यह कि ब्रेक मारने पर बाइक फिसल गई और ये दोनों वहां पर गिर गए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- ऐसी बेवकूफी हमारी सभ्यता नहीं है तो प्लीज यह सब खुद करो। दूसरे यूजर ने लिखा- ये देहाती लोग हिंदू त्योहार का मजाक बना रहे हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- ये पहली बार देखा, मतलब अलग ही लेवल पर बेवकूफी।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

होली से पहले मार्केट में आई बड़ी गजब की पिचकारी, देखकर खरीदने का करेगा मन

दुनिया की सारी क्रिएटिविटी शायद शादियों में ही हो रही है, यकीन नहीं तो देख लीजिए Video