1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लड़के का तो पूरा प्लान ही चौपट हो गया, वायरल Video देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी

लड़के का तो पूरा प्लान ही चौपट हो गया, वायरल Video देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी

एक ऐसा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद शायद ही कोई अपनी हंसी को रोक पाएएगा। वीडियो एक प्रैंक का है मगर ये वाला काफी अलग कंटेंट है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

इस दुनिया में बहुत ही कम लोग ऐसे मिलेंगे जो आज के समय में स्मार्ट फोन का इस्तेमाल नहीं करते होंगे और उन लोगों में से आपको ऐसे लोग बहुत कम मिलेंगे जो आज के दौर में सोशल मीडिया की गलियों से खुद को दूर किए हुए हो वरना आजकल तो बच्चे भी सोशल मीडिया पर मिल जाएंगे। वहां आप होंगे तो आप देखते होंगे कि हर दिन सोशल मीडिया पर लोग कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते हैं। कुछ लोग प्रैंक वीडियो भी पोस्ट करते हैं जिन्हें देखने के बाद लोगों को हंसी आती है लेकिन अभी जो प्रैंक वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक ट्विस्ट है जो आपको और भी हंसाएगा। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आपने ऐसे कई वीडियो देखे होंगे जिसमें लोग किसी अनजान शख्स के किसी सामान को नुकसान पहुंचा देते हैं और जब वो गुस्सा होते हैं तो फिर नया और बेटर प्रोडक्ट देकर उन्हें खुश कर देते हैं। इसी तरह एक वीडियो बना रहा था। वो स्कूटी पर बैठे शख्स के ईयरफोन को कैंची से काट देता है। वो जब गुस्सा होता है तो वो आदमी उसे इयरडोप्स देता है। वो यह सोचता है कि वो खुश हो जाएगा मगर उस आदमी के पास की-पैड फोन था। इसके बाद जो हुआ आप वीडियो में देखिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @jaysYash नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'भाई ने सोचा था कि गलती कर के वापिस ठीक कर दूँगा लेकिन क्या करे, फोन ही की-पेड निकला यार।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 73 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये तो धोखा है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये तो बहुत नाइंसाफी हो गई इसके साथ। तीसरे यूजर ने लिखा- अब शायद नया फोन लेने का समय आ गया।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

हवा में उड़ते प्लेन में कार्ड्स खेलते लोगों का Video वायरल, लोगों ने कुछ यूं दिया अपना रिएक्शन

पेट्रोल पंप वाले ने क्या कहा जो भड़क गया ट्रक ड्राइवर, Male Ego पर आ गई बात