1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लड़कों ने बनाई ऐसी डरावनी रंगोली जिसे रात में देख आप भी डर जाएंगे, आप भी देखें Video

लड़कों ने बनाई ऐसी डरावनी रंगोली जिसे रात में देख आप भी डर जाएंगे, आप भी देखें Video

एक वीडियो अभी वायरल हो रहा है जिसमें लड़कियों की तरफ से बनाई गई सुंदर-सुंदर रंगोलियां नजर आ रही हैं और वहीं वीडियो के अंत में लड़कों का बनाई हुई एक सबसे अनोखी रंगोली दिखी जो आपको भी देखना चाहिए।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@LUSIFER__GIRL वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया बहुत ही अतरंगी प्लेटफॉर्म है क्योंकि यहां तमाम तरह के अतरंगी पोस्ट, लोगों की अतरंगी हरकतें और लोगों की अतरंगी कला देखने को मिलते रहते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और दिन में कुछ समय भी बिताते हैं तो फिर आपकी फीड पर भी ऐसे तमाम तरह के पोस्ट आते ही होंगे जिन्हें देखने के बाद आप सोचते होंगे कि ये क्या है। हर दिन ऐसा कोई न कोई वीडियो, फोटो या फिर स्क्रीनशॉट या पोस्ट सोशल मीडिया पर दिख ही जाता है जिसके बारे में लोगों ने सोचा तक नहीं होता है और अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

लड़कों की रंगोली सबसे अनोखी

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसकी शुरुआत में दिखता है कि लड़कियां रंगोली बना रही हैं। उन्होंने मिलकर बहुत ही सुंदर-सुंदर रंगोलियां बनाई हैं। वहां चारों तरफ घूमकर अलग-अलग रंगोलियों को दिखाया गया और सभी एक से बढ़कर एक होती हैं। इसके बाद वीडियो में दिखती है वो रंगोली जिसे रात में देखने के बाद कोई भी इंसान डर जाए। उन्होंने ऐसी रंगोली बनाई है जैसे काला जादू को करने के लिए फिल्मों में बनाई जाती है और बीच में एक कंकाल वाला सिर भी बनाया हुआ है। उनके इसी रंगोली के कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Lusifer__Girl नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 25 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- उसमें जुआ भी खेला जा सकता है। दूसरे यूजर ने लिखा- लड़कों की बात ही अलग है। तीसरे यूजर ने लिखा- लड़के ऐसे ही होते हैं। चौथे यूजर ने लिखा- लड़के हमेशा ऐसी ही हरकतें करते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- लड़कों का अलग ही चलता है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

बागपत वाले 'चाट युद्ध' के बाद पेश है IRCTC कर्मचारियों का 'Belt युद्ध', आप भी देखें Video

औरत के पैर में मत्था टेक रहा है; लड़के की हरकत दादी को नहीं आई पसंद, देखिए फिर क्या हुआ