1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बच्चों ने जुगाड़ से बनाई अपनी नाव वाली रेल, Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

बच्चों ने जुगाड़ से बनाई अपनी नाव वाली रेल, Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप भी उनके जुगाड़ की तारीफ करेंगे। आइए फिर आपको वायरल हो रहे वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@KALESHIKUDI वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है जहां एक बार आने के बाद लोग उसे छोड़कर वापस नहीं जाते हैं क्योंकि वहां पर लोगों की बोरियत का पूरा इंतजाम जो होता है। सोशल मीडिया पर हर दिन ऐसे कई सारे वीडियो पोस्ट और वायरल होते हैं जो लोगों के दिमाग को टेंशन फ्री करता है और उनके चेहरे पर हंसी और मुस्कान लाता है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर ऐसे खूब सारे वीडियो हर रोज देखते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बच्चों का जुगाड़ देखने को मिलेगा। आइए फिर उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

आपने थर्मोकोल के बॉक्स तो देखे ही होंगे। साइकिल पर जो आइसक्रीम बेचने आते थे, वो ऐसे ही बॉक्स में आइसक्रीम को अच्छे से रखते थे। अब वायरल वीडियो पर आते हैं। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि कुछ बच्चों ने उसी बॉक्स का इस्तेमाल अपने नाव के लिए किया हुआ। कई सारे बॉक्स को लाइन से लगा लिया है और हर बॉक्स में एक बच्चा बैठ गया है। अब आगे वाला बच्चा अपने जुगाड़ वाले नाव को चला रहा है और बाकी सब ने पीछे से एक दूसरे से बॉक्स को पकड़ा हुआ है। बच्चों के इस जुगाड़ वाले नाव की रेल का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @kaleshikudi नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'इंडिया बिगनर्स के लिए नहीं है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है और इस वीडियो को दूसरे अकाउंट से भी खूब पोस्ट किया जा रहा है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह क्या नाव है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये बाहर नहीं जाना चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा- पीक क्रिएटिविटी।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

एंट्री के समय हुए हादसे से बाल-बाल बची दुल्हन, Video आपके भी उड़ा देगा होश

बाइक पर हवाबाजी करती लड़की का Video वायरल, लोगों ने कमेंट्स में कही ये बात