1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बाइक पर हवाबाजी करती लड़की का Video वायरल, लोगों ने कमेंट्स में कही ये बात

बाइक पर हवाबाजी करती लड़की का Video वायरल, लोगों ने कमेंट्स में कही ये बात

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 02, 2026 10:52 am IST,  Updated : Mar 02, 2026 10:52 am IST

सोशल मीडिया पर अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है। उस वीडियो में नजर आता है कि एक लड़की बुलेट पर हवाबाजी कर रही है और उसने खुद इसका वीडियो बनवाया जो अब वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@IMMEMESUPPLIER

आज के दौर में हैरानी तब नहीं होती है जब कोई खुद के सोशल मीडिया पर होने की बात करता है, बल्कि हैरानी तब होती है जब लोग यह बोलते हैं कि वो सोशल मीडिया का यूज नहीं करते हैं वरना आज के समय में तो बच्चे तक सोशल मीडिया का यूज करते हैं। आप भी सोशल मीडिया के किसी न किसी प्लेटफॉर्म पर तो होंगे ही और हर दिन कुछ देर एक्टिव भी रहते होंगे। आपकी फीड पर भी हर दिन तरह-तरह के खूब सारे वीडियो आते होंगे और उनके बीच में वायरल कंटेंट भी होते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने ऐसे खूब सारे वीडियो देखे होंगे जिसमें लड़के बाइक पर हवाबाजी करते हुए नजर आए होंगे मगर अब इस रेस में लड़की भी शामिल हो गई है। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़की बुलेट पर हवाबाजी कर रही है। उसने हेलमेट भी नहीं पहना हुआ है। वो कभी एक हैंडल को छोड़कर पोज मारती है तो कभी दोनों हैंडल छोड़कर दुपट्टा कमर से खोलती और कंधे पर रखती दिखती है। इसी हवाबाजी के कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ImMemesupplier नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और वहीं कैप्शन में लिखा है, 'सिर्फ एक काम करो, यहां जेंडर बदल दो।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इसका चालान होगा? दूसरे यूजर ने लिखा- हेलमेट कहां है दीदी? तीसरे यूजर ने लिखा- छपरी है। एक अन्य यूजर ने लिखा- बस एक और ब्रेनलेस अटेंशन सीकर।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

भारतीय रेलवे में भी एक से बढ़कर एक बुद्धिमान दिखते हैं, आप इसी Video को देख लीजिए

लड़की ने गजब Username के लिए सोशल मीडिया पर किया पोस्ट, कमेंट देख नहीं रुकेगी हंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।