1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. क्रीम रोल बनने का VIDEO देख भड़के सोशल मीडिया यूजर्स, बोले- "अब कभी नहीं खाएंगे"

क्रीम रोल बनने का VIDEO देख भड़के सोशल मीडिया यूजर्स, बोले- "अब कभी नहीं खाएंगे"

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Mar 02, 2026 08:48 am IST,  Updated : Mar 02, 2026 08:53 am IST

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स क्रीम रोल बनाते हुए दिख रहा है। इस दौरान उसके आसपास काफी गंदगी है, जिसे देखकर सोशल मीडिया पर तमाम प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

cream rolls- India TV Hindi
क्रीम रोल बनाते हुए दिखा शख्स Image Source : VIRAL VIDEO SCREENGRAB

क्रीम रोल एक पॉपुलर खाने की चीज है और बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक इसे खाते हैं। लेकिन हालही में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें क्रीम रोल बनता हुआ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए हैं और उनका कहना है कि इतनी गंदगी में क्रीम रोल बनता देख वह अब कभी इसे नहीं खाएंगे।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

वायरल वीडियो में दिखा कि एक शख्स रोल के अंदर क्रीम भर रहा है। जिस जगह ये काम हो रहा है, वह काफी गंदी दिख रही है और वहां सफाई की कोई व्यवस्था नहीं दिखाई पड़ रही। शख्स जिस ट्रे से रोल उठा रहा है, वह भी साफ नहीं है और जिस मशीन से क्रीम भरी जा रही है, वह भी पूरी तरह क्रीम से चिपकी हुई नजर आ रही है।

शख्स रोल को क्रीम से भरते समय अपने हाथों की उंगलियों का भी इस्तेमाल कर रहा है। क्रीम भरने के बाद रोल्स को जमीन पर बिछी एक शीट पर ही फेंक दिया जाता है। यानी इन रोल्स की मेकिंग प्रोसेस के दौरान किसी तरह की साफ सफाई की उचित व्यवस्था नहीं की गई।

एक्स पर भड़के यूजर्स 

इस वीडियो के एक्स पर पोस्ट होने के बाद ये वायरल हो गया। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो पर 126.7K व्यू थे और तमाम लोगों ने इस पर कमेंट भी किए। @amit_kumarCSS नाम के यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट किया, "बाजार की बहुत सी चीजें ऐसे ही गंदगी वाली जगह बनती हैं। अगर आप देख लोगे तो लगभग सारा बाहर का खाना छोड़ दोगे।"

@Sushilvarma01 नाम के यूजर ने लिखा, "बचपन में मैं भी इसको बहुत खाता था, आज भी कभी-कभी खा लेता हूं लेकिन यह वीडियो देखने के बाद फिर कभी इसको नहीं खाऊंगा, चाहे कितनी भी भूख क्यों ना लगी हो।"

@CAAnurag_ नाम के यूजर ने लिखा, "ऐसे बनता है क्रीमरोल, आज से ये सब खाना बंद, मतलब कोई सेफ्टी नहीं है, कोई हाईजीन का ध्यान नहीं, आज भी मेरे घर में छोटे बच्चे खाते हैं, उनको आज ही मना करूंगा और ये वीडियो भी भेजूंगा कि देखो कैसे बनता है।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।