Interesting Facts : दुनिया भर के देशों में कई तरह की भाषाएं बोली जाती हैं। उन देशों के स्थानीय लोग भी ज्यादातर अपनी मातृभाषा में ही बात करते हैं। मसलन, इजरायल में हिब्रू भाषा बोली जाती है इसलिए इजरायल के यहूदी लोग हिब्रू में बात करते हैं। माता-पिता से संवाद करने से लेकर अपने लाइफ पार्टनर से रोमांटिक बातें करने तक हर बात अपनी मातृभाषा में लोग कर पाते हैं। हालांकि, प्यार के इजहार के मामले में ये धारणा कुछ पीछे रह जाती है क्योंकि पार्टनर को खुश करने के लिए लोग तरह-तरह के प्रयोग करते हैं। इसमें कपल्स कई बार एक-दूसरे को प्रपोज करने के लिए दुनिया भर की अन्य भाषाओं में भी वो I Love You बोलते हैं। मगर, क्या आपको पता है कि ईरान में I Love You कैसे बोलते हैं ?
ईरान में कौन सी भाषा बोली जाती है
सबसे पहले तो आपको बता दें कि, ईरान में मुख्यत: फारसी यानी पर्शियन भाषा बोली जाती है। फारसी ईरान की आधिकारिक भाषा भी है। ईरान का कानून कहता है कि सरकारी दफ्तर, मीडिया और एजुकेशन जैसे लगभग सभी संस्थानों में फारसी ही बोली जाए। इसके अलावा ईरान में गिलकी, आजेरी, कुर्दिश, अरबी, लूरी और बलूची भाषा भी बोली जाती है।
ईरान में I Love You कैसे बोलते हैं
अब बात करते हैं, ईरान में रोमांटिक संवादों की जिसमें कपल्स एक-दूसरे को I Love You बोलते हैं। दरअसल, फारसी में I Love You की जगह ईरान के लोग 'दोस्तेत दरम (dostet daram)' बोलते हैं। ज्यादातर लोग यहां पर्शियन में ही I Love You यानी dostet daram बोलते हैं मगर, जब लोगों को थोड़ी विविधता दिखानी होती है तो वे अपने पार्टनर को I Love You बोल देते हैं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें -
सनस्क्रीन पर लिखे pH का फुल फॉर्म क्या होता है, रोज लगाने वाले भी नहीं जानते; बेहद दिलचस्प है जवाब
मटन चुस्ता बकरे का कौन सा अंग होता है, दबाकर खाते हैं लोग; असली जवाब सुनकर दिमाग घूम जाएगा