1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बकरी के बच्चे को लेकर पेड़ पर चढ़ गया बंदर, करता रहा दुलार; VIDEO हो रहा वायरल

बकरी के बच्चे को लेकर पेड़ पर चढ़ गया बंदर, करता रहा दुलार; VIDEO हो रहा वायरल

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Mar 01, 2026 09:39 pm IST,  Updated : Mar 01, 2026 09:39 pm IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि बंदर एक बकरी के बच्चे को लेकर पेड़ पर चढ़ गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह काफी देर तक बकरी के बच्चे को दुलारता रहा।

बकरी के बच्चे को लेकर पेड़ पर चढ़ गया बंदर।- India TV Hindi
बकरी के बच्चे को लेकर पेड़ पर चढ़ गया बंदर। Image Source : REPORTER INPUT

अजमेर में एक अनोखी घटना ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यहां लाखन कोटरी के पास जैन पंडाल क्षेत्र में उस समय कौतूहल का माहौल बन गया, जब एक बंदर अचानक बकरी के बच्चे को उठाकर पेड़ पर चढ़ गया। यह दृश्य देखने के लिए आसपास के लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई और कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन से इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बकरी के बच्चे को लेकर पेड़ पर चढ़ गया बंदर

हालांकि बंदर ने बकरी के बच्चे को किसी नुकसान की नीयत से नहीं, बल्कि बेहद स्नेह के साथ उठाया था। पेड़ की ऊंची डाल पर बैठकर वह बकरी के बच्चे को दुलारता नजर आया। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो दोनों के बीच कोई पुराना रिश्ता हो। बंदर कभी उसके सिर पर हाथ फेरता तो कभी उसे सीने से लगाकर बैठ जाता। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोग आश्चर्यचकित रह गए। कुछ लोगों ने बंदर का ध्यान भटकाने और बकरी के बच्चे को छुड़ाने के उद्देश्य से फल और अन्य खाद्य सामग्री पेड़ की ओर फेंकी, लेकिन बंदर लालच में नहीं आया। वह लगातार बकरी के बच्चे को अपने साथ सुरक्षित पकड़े रहा। 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

थोड़ी देर बाद बंदर एक डाल से दूसरी डाल पर कूदता नजर आया, लेकिन उसने बच्चे को मजबूती से थामे रखा। इस अनोखे दृश्य ने वहां मौजूद लोगों को भावुक कर दिया। कई लोग आपस में चर्चा करते नजर आए कि आज के समय में जहां इंसानों के बीच दूरियां बढ़ती जा रही हैं, वहीं जानवरों में इस तरह का स्नेह देखना एक सकारात्मक संदेश देता है। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे जानवरों के प्रेम और संवेदनशीलता का प्रतीक मान रहे हैं। (इनपुट- राजकुमार वर्मा)

यह भी पढ़ें-

जर्मनी से बाराबंकी आई 'जर्मन दूल्हे' की बारात, विदेशी मेहमानों ने जमकर लगाए ठुमके; Viral Video देख दिल खुश हो जाएगा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।