1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: 'आजकल के लौंडों का स्कूल में भौकाल खत्म हो गया!' कनपुरिया ने याद दिलाई ऐसी चौकस बात, सुनकर हंसी नहीं रुकेगी

Video: 'आजकल के लौंडों का स्कूल में भौकाल खत्म हो गया!' कनपुरिया ने याद दिलाई ऐसी चौकस बात, सुनकर हंसी नहीं रुकेगी

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Mar 01, 2026 12:49 pm IST,  Updated : Mar 01, 2026 12:49 pm IST

Funny Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक कनपुरिया शख्स ने अपने बच्चे के स्कूल से जुड़ी मजेदार बात बताई है।

Father Son Video, Father Son Funny Video, Kanpuriya Comedy Video, Father son Comedy, why genz kids n- India TV Hindi
शख्स का वीडियो वायरल। Image Source : IG/@SHANUSHUKLACOMEDYVLOGS

Funny Video : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर रोज कोई न कोई ऐसा वीडियो वायरल होता रहता है जिसे देखने के बाद यूजर्स की हंसी रुकने का नाम नहीं लेती है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों भी वायरल हो रहा है। इसमें एक ठेठ कनपुरिया शख्स ने अपने बेटे की स्कूल में कम पॉपु​लैरिटी को लेकर चिंता जताई है। हालांकि, इस संदर्भ में शख्स ने जो बातें कहीं वे वाकई बहुत मजेदार हैं। बातों—बातों में उसने बताया कि, अपने दौर में वे लोग स्कूल में इतने शरारती हुआ करते थे कि स्कूल के गार्ड से लेकर प्रिंसिपल तक हर कोई उनको नाम से जानता था। 

'मेरे लौंडे का स्कूल में भौकाल'

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर shanushuklacomedyvlogs नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में शख्स कहा रहा है कि, 'अपने लौंडे के स्कूल गए थे टिफिन देने समझो दिल यार वहां टूट सा गया है। ये कैसे लौंडे हैं आजकल के न इनको चपरासी जाने, न स्कूल की टीचर जाने, न बच्चा जाने। वहां स्कूल में इनका सरउ का नाम पूछ रहे हैं मार इनके 75 सेक्शन हैं फिर इनका रोल नंबर बताओ। तब जाकर कहीं इनका टिफिन दे पाए।' शख्स आगे कहता है कि, 'जब हमारे पिता जी स्कूल आते थे तब उनको सेलिब्रेटी वाला सम्मान मिलता था स्कूल में। चपरासी से लेके, बस ड्राइवर से लेके, बस कंडक्टर से लेके प्रिंसिपल तक तुम्हारे भाई का सब लोग नाम जानते थे। टिफिन तो आ जाता था लेकिन टीचर में होड़ मच जाती थी कि इनकी कौन—कौन सी शिकायत पापा को बता दी जाए। चाहे 2 महीने पुरानी बात हो या 3 महीने पुरानी हो कोई बात रह न जाए।' अंत में शख्स चिंता जताते हुए कहता है कि, 'आजकल की पीढ़ी के बच्चे कैसे हैं, न पढ़ाई में न खेलकूद में और न लड़ाई—झगड़े में आगे हैं। मतलब आजकल के बच्चों को क्या हो गया है, इनको क्या खिलाया जाए जो एक चैतन्यपना आए।' 

यूजर्स ने दी मजेदार प्रतिक्रियाएं 

इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने जमकर मौज ली और मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा कि 'रोबोट बनते जा रहे हैं।' दूसरे ने कहा कि, 'भाई मुझे मेरे दिन याद आ गए।' तीसरे ने कहा कि, 'चलो किसी ने मेरी तरह सोचा।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'हमें तो प्रिंसिपल खुद घर छोड़ने आता था।' एक और यूजर ने लिखा कि, 'मेरा भतीजा तो स्कूल में आतंक मचा देता है रोज फोन आते है मेरे पास ,कभी किसी की किताब फाड़ देना है तो कभी किसी की ड्रेस फाड़ देता है।'

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
सनस्क्रीन पर लिखे pH का फुल फॉर्म क्या होता है, रोज लगाने वाले भी नहीं जानते; बेहद दिलचस्प है जवाब 

इजरायल के पुरुषों के सिर पर लगी टोपी को क्या कहते हैं, खूब देखा होगा मगर नहीं जानते होंगे नाम 
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।