मध्य प्रदेश के कटनी से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक ही मोटरसाइकिल पर 9 लोग सवार हैं। यह नजारा न सिर्फ चौंकाने वाला है, बल्कि यातायात नियमों की खुली अनदेखी भी दर्शाता है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वीडियो वायरल होते ही यातायात पुलिस हरकत में आ गई है। यातायात थाना प्रभारी राहुल पांडे ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है और नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की बात कही है।
वायरल वीडियो कटनी जिले के बरही तहसील के बाजार का है। इसमें एक युवक मोटरसाइकिल चला रहा है, जिसमें महिलाएं और बच्चे समेत कुल 9 लोग जैसे-तैसे सवार हैं। आगे टंकी पर बच्चे बैठे हुए हैं। पीछे सीट पर लोग एक-दूसरे से चिपककर खड़े-बैठे नजर आ रहे हैं।
बाइक चालक की तलाश कर रही पुलिस
यह घटना कटनी के बरही इलाके की बताई जा रही है। लोग इसे बेहद लापरवाही और जानलेवा बताते हुए पुलिस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस अब बाइक के नंबर प्लेट से चालक की तलाश कर रही है, क्योंकि यह रोड सेफ्टी के लिए बड़ा खतरा है। यह जुगाड़ नहीं, बल्कि गंभीर ट्रैफिक उल्लंघन है। एक बाइक पर सिर्फ 2 लोग ही कानूनी तौर पर सवार हो सकते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक थाना प्रभारी राहुल पांडेय ने कहा है कि वीडियो बेहद खतरनाक है और यातायात नियमों का उल्लंघन है। उन्होंने बताया कि बाइक के नंबर प्लेट से चालक/मालिक की पहचान की जा रही है, और जल्द सख्त कार्रवाई होगी
(कटनी से यश खरे की रिपोर्ट)
यह भी पढ़ें-
बकरी के बच्चे को लेकर पेड़ पर चढ़ गया बंदर, करता रहा दुलार; VIDEO हो रहा वायरल
ईरान में I Love You कैसे बोलते हैं लोग, जानिए फारसी के वो 'मैजिकल' शब्द; सुनकर दिल खुश हो जाएगा