1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भारतीय रेलवे में भी एक से बढ़कर एक बुद्धिमान दिखते हैं, आप इसी Video को देख लीजिए

भारतीय रेलवे में भी एक से बढ़कर एक बुद्धिमान दिखते हैं, आप इसी Video को देख लीजिए

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 27, 2026 09:10 pm IST,  Updated : Feb 27, 2026 09:10 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और आप जब वीडियो देखेंगे तो माथा पकड़ लेंगे कि यार ट्रेन में यह सब कौन करता है। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@WOKEPANDEMIC

आज के समय में हर किसी के हाथ में फोन है और उस फोन के होने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि लोग जब भी कुछ गलत या फिर अच्छा होते हुए देखते हैं, तुरंत ही उसका वीडियो बना लेते हैं और सोशल मीडिया पर बैठे लोगों तक उसे पहुंचा भी देते हैं। आप भी तो सोशल मीडिया पर होंगे ही और वहां हर दिन खूब सारे वीडियो भी देखते होंगे। कई बार वीडियो देखने के बाद आप लोगों की तारीफ करते होंगे तो कई बार आपको गुस्सा आ जाता होगा। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि इस वीडियो में क्या दिखा।

वीडियो में क्या नजर आया?

आपने ट्रेन में तो कई बार सफर किया होगा। भारतीय रेलवे कोच के मुताबिक यात्रियों को क्या-क्या सुविधा देता है, यह भी पता होगा। आप यह भी जानते होंगे कि हर सीट के पास फोन और लैपटॉप को चार्ज करने सॉकेट भी दिया जाता है लेकिन क्या आपने कभी उस सॉकेट में प्लग लगाकर इलेक्ट्रिक केटल का यूज किया है? जाहिर सी बात है कि नहीं किया होगा क्योंकि वो उस काम के लिए होती ही नहीं है और ऐसा करना खतरनाक भी साबित हो सकता है मगर एक महिला ने यह सब नहीं सोचा और वो ट्रेन में इलेक्ट्रिक केटल यूज करते हुए नजर आ रही है। इसका किसी ने वीडियो बना लिया जो अब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @WokePandemic नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'लोग यह नहीं जानते हैं कि ट्रेन में इलेक्ट्रिक कैटल यूज करने से शॉर्ट सर्किट हो सकता है और उस वजह से आग लग सकती है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वहीं शख्स ने रेलवे सेवा के आधिकारिक हैंडल को टैग भी किया था तो उनकी तरफ से रिप्लाई आया जिसमें इस मामले में कार्रवाई करने के लिए डिटेल मांगा गया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

शादी में दिखा फव्वारा तो चचा ने कर दिया गजब का काम, Video हो गया वायरल

शादियों में बस यही सब देखना बाकी रह गया था, वायरल Video देख आप हो जाएंगे हैरान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।