सोशल मीडिया पर ऐसा कोई दिन नहीं जाता होगा जब लोग कुछ देर बिताते न हो और स्क्रोल करते हुए वो तरह-तरह के पोस्ट न देखते हो। हर दिन लोग कुछ न कुछ पोस्ट करते ही हैं जिन्हें आप भी देखते होंगे। अगर ऐसा है तो फिर तमाम तरह के वायरल केंटेंट आपकी फीड पर आते ही होंगे। कभी जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है तो कभी स्टंट करने वाले लोगों के वीडियो वायरल होते हैं। इसके अलावा लोगों की अतरंगी हरकत और लड़कों के कारनामे के वीडियो भी खूब वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर उसके बारे में बताते हैं।
लड़कों ने क्या कारनामा किया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि पहले तो लड़कियों के नाइट आउट के बारे में दिखाता है। सभी लड़कियां एक साथ हैं और डांस करके मजे कर रही हैं। वहीं लड़कों के नाइट की जब बात आती है तो उनका कारनामा दिखता है। वीडियो में दिखता है कि एक बंदा वीडियो बनाते हुए बोलता है कि वो सभी रात के 2 बजे जंगल में आ गए हैं और तभी शेर को देखते ही सभी कार में भाग जाते हैं। वो कार के अंदर से वीडियो बनाते हुए वहां से जाते शेर को दिखाते भी हैं और इसी कारनामे की वजह से वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @sankii_memer नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'मौत से खेल रहे हैं लड़के।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 21 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- जंगल में मंगल होने में समय नहीं लगता, नाइट आउट सिर्फ हेडलाइन रहेगी। तीसरे यूजर ने लिखा- तभी इधर उधर पड़े रहते हैं। चौथे यूजर ने लिखा- भाई लड़कों का कुछ नहीं हो सकता है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
पूरे चोर समाज में डर का माहौल है! महिला ने बाइक में लगाया जुगाड़, Video वायरल
अब तो रेलवे वाले भी जुगाड़ पर आ गए हैं, टॉयलेट का दरवाजा देख आप भी माथा पकड़ लेंगे