1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अब तो रेलवे वाले भी जुगाड़ पर आ गए हैं, टॉयलेट का दरवाजा देख आप भी माथा पकड़ लेंगे

अब तो रेलवे वाले भी जुगाड़ पर आ गए हैं, टॉयलेट का दरवाजा देख आप भी माथा पकड़ लेंगे

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 14, 2025 04:42 pm IST,  Updated : Oct 14, 2025 05:59 pm IST

इंडिया में आम लोग तो जुगाड़ करते ही हैं, उसके साथ आजकल रेलवे वाले भी जुगाड़ करने की राह पर आ गए हैं। ऐसा ही कुछ वायरल हो रहे वीडियो में देखने को मिला।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : REPORTER INPUT

आप सभी ने फुकरे फिल्म का गाना 'कर ले जुगाड़ कर ले- कर ले जुगाड़ कर ले' तो कई बार सुना ही होगा। यह गाना इंडिया के लोगों को पर बिल्कुल सही बैठता है क्योंकि यहां के लोग जुगाड़ के मामले में सबसे आगे हैं। लोग जब भी किसी मुसीबत में फंसते हैं या फिर पैसा बचाना होता है तो वो जुगाड़ की तरफ ही देखते हैं और कई बार ऐसी जगहों पर जुगाड़ देखने को मिलता है जिसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की होती है। अभी ट्रेन के अंदर किए हुए जुगाड़ का वीडियो वायरल हो रहा है।

ट्रेन में दिखा कैसा जुगाड़?

अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है और उस वीडियो में नजर आता है कि AC कोच के टॉयलेट के दरवाजे पर भी जुगाड़ लगा हुआ है। दरअसल ट्रेन के AC कोच के टॉयलेट का दरवाजा किसी कारण से आधा टूट गया और उसके बाद वहां नया दरवाजा लगवाने के बजाय जुगाड़ लगा दिया गया। अब वहां पर आधा दरवाजा तो लोहे का लगा हुआ है और बाकी का आधा दरवाजा लकड़ी का लगा हुआ है। लकड़ी का दरवाजा लगाकर ऐसा जुगाड़ बनाया गया कि उसका वीडियो ही वायरल हो गया। आप भी वायरल वीडियो को देखिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

अब आपको बताते हैं कि इस वीडियो को किसने बनाया और किस ट्रेन का है। दरअसल, उत्तरप्रदेश के कानपुर से पुष्पक एक्सप्रेस के एसी थर्ड (इकोनॉमी) के M3 कोच में चढ़े खंडवा के यात्री ने इस वीडियो को बनाया और सोशल मीडिया पर डाल दिया जो अब वायरल हो रहा है। अब इस वीडियो को देखकर आप भारतीय रेलवे के मेंटेनेंस का अंदाजा लगा सकते है।

(खंडवा से प्रतीक मिश्रा की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें-

इस दिवाली कुछ तेल बचाएं! भाई ने लोगों से किया एक अनुरोध मगर Video के अंत में आया ट्विस्ट

Desi Jugaad Video: हवा खाने का ये मजेदार जुगाड़ हो रहा वायरल, यूजर्स बोले- 'यह तो नया आविष्कार है'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।