1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. आपदा ही जुगाड़ की जननी है, इस वायरल Video को देख आप हो जाएंगे हैरान

आपदा ही जुगाड़ की जननी है, इस वायरल Video को देख आप हो जाएंगे हैरान

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 07, 2025 11:37 pm IST,  Updated : Oct 07, 2025 11:37 pm IST

एक छोटे से जुगाड़ का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो आमतौर पर किचन में यूज हो सकता है और ऐसा जुगाड़ कोई बैचलर ही सकता है। आइए फिर आपको जुगाड़ के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@MAANPALSIN8672

इंडिया एक ऐसा देश जहां के निवासियों के खून में जुगाड़ बहुत ही तेजी से दौड़ता है। यहां के लोगों के कई सारे काम तो जुगाड़ से ही हो जाता है। आपने भी अपने कई काम जुगाड़ से पूरे किए होंगे और अगर आप सोशल मीडिया पर हैं तो फिर न जानें कैसे-कैसे जुगाड़ के वीडियो देखे होंगे। हर दिन ऐसे कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर होते हैं और उनमें एक से बढ़कर एक जुगाड़ देखने को मिलता है। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको इस वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

कई बार किचन में लाइटर या फिर माचिस नहीं मिलता है जिसके कारण चूल्हा जलाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में लोगों को दूसरा लाइटर या फिर माचिस दूसरों के घर से लाना पड़ता है मगर कुछ लोग ऐसे मौके पर जुगाड़ खोज लेते हैं। वायरल वीडियो में ऐसा ही एक जुगाड़ देखने को मिला। वीडियो में दिखा कि बंदे ने गैस चालू कर दिया है और फिर उसने उसके ऊपर मॉस्क्यूटो रैकेट रखा और फिर उसे एक बर्तन से छूकर वहां आग की चिंगारी पैदा करता है जिसके वजह से गैस चालू हो जाता है। अब ऐसा दिमाग किसने लगाया, यह तो नहीं पता मगर वीडियो वायरल होने लायक था तो हो गया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @MaanpalSin8672 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इंडिया डे बाई डे न्यू आविष्कार कर रहा है, है कोई जो इंडिया वालों से टक्कर ले सके।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- जुगाड़ के मामले में कोई टक्कर नहीं दे सकता इंडिया को। दूसरे यूजर ने लिखा- लगता है भाई इंजीनियर ही बनेगा। तीसरे यूजर ने लिखा- फुल इनोवेटिव बंदा है। एक अन्य यूजर ने लिखा- इंडिया वाले के टक्कर में कोई नहीं है भाई।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें-

इन दोनों के दिमाग को तो म्यूजियम में रखना चाहिए, Video देख आप भी यही कहेंगे

कांतारा देखते समय कुछ ज्यादा ही फील में आ गया बच्चा, फिर मां ने जो किया वो आप भी देखें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।