सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आप जब भी जाओगे आपको तरह-तरह के खूब सारे वीडियो देखने को मिलेंगे क्योंकि लोग दिन भर कुछ न कुछ पोस्ट करते ही रहते हैं। कई सारे पेज तो सोशल मीडिया पर इसी काम के लिए बने हुए हैं। वो सुबह से लेकर शाम तक यूनिक वीडियो खोजकर अपने अकाउंट से पोस्ट करते हैं। अब जो वीडियो सबसे ज्यादा अलग होता है या फिर सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेता है, वो वायरल हो जाता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़की अपने बाल सुखा रही हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें ऐसा क्या है जो वो बाल सुखा रही है तो आपको बता दें कि आमतौर पर लड़कियां हेयर ड्रायर से बाल सुखाती हैं मगर ये दीदी छोटे वाले स्टैंड फैन से अपने बालों को सुखा रही हैं। लड़की ने उसे चालू करके अपने हाथ में उठा लिया है और हेयर ड्रायर की तरफ इधर-उधर घुमाकर अपने बालों को सुखाने में लगी हुई है। अब यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं दी गई है मगर यूनिक होने के कारण वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @kangrekom नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख 40 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह पंखे का इस्तेमाल। दूसरे यूजर ने लिखा- कुछ सेकंड के बाद, जेनो की बाइसेप्स ली जितनी बड़ी हो जाएंगे। तीसरे यूजर ने लिखा- अरे दीदी आपके चरण कहां हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- हेयर ड्रायर अल्ट्रा प्रो मैक्स।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
'अंग्रेजों ने भारत पर शासन नहीं किया', मामले में एलन मस्क के कूदते ही लोगों ने लगा दी क्लास
बैग में ज्यादा कपड़े रखने के लिए महिला ने बताया गजब का हैक, Video हो गया वायरल