सोशल मीडिया पर हर दिन सुबह से लेकर शाम तक लोग तमाम तरह के वीडियो और फोटो को पोस्ट करते हैं। उन सभी वीडियो के बीच में कुछ ऐसे वीडियो भी दिखते हैं जिसमें लोगों का जुगाड़ नजर आता है। कई बार ऐसे जुगाड़ दिखते हैं जो लोगों को हैरान कर देते हैं और साथ में लोग उनकी तारीफ भी करते हैं मगर कई बार लोगों के जुगाड़ देख लोग अपना माथा पकड़ लेते हैं कि ये सब क्या है। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में दिखा अतरंगी जुगाड़
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक चूल्हे पर कूकर रखा हुआ है। अब उसमें क्या पक रहा है, वो मैटर नहीं करता है। मैटर यह करता है कि उस कूकर में सीटी की जगह पर एक पाइप को लगाया हुआ है। अब वो पाइप वहां से होते हुए दूसरी तरफ जा रहा है। वीडियो आगे देखने पर पता चलता है कि उस पाइप से लोग साइकिल में हवा भर रहे हैं। मतलब साइकिल में हवा भरने के लिए भी लोग जुगाड़ का इस्तेमाल कर रहे हैं और वो भी इतना अतरंगी। इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Faruk_pathan01 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 40 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- इसको बोलते हैं जुगाड़ टेक्नोलॉजी, इस मामले में दुनिया में हमारा कोई मुकाबला नहीं कर सकता। दूसरे यूजर ने लिखा- ये आविष्कार है भाई, या तो कुकर फट जाएगा या तो साइकिल का टायर फट जाएगा। तीसरे यूजर ने लिखा- गजब का जुगाड़ लगाया भाई ने, यह अमेरिका वालों के बस की बात नहीं।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
दीदी ने तो सरेआम अपनी बेईज्जती करवा ली, Video देख आपको भी आएगी हंसी