सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो अपने यूजर्स को बताता है कि इस दुनिया में जुगाड़ करने वाले लोगों की बिल्कुल भी कमी हैं और सोशल मीडिया पर हमें लोगों के एक से बढ़कर एक जुगाड़ के वीडियो देखने को मिलते ही रहते हैं। कुछ जुगाड़ तो इतने यूनिक होते हैं कि उनके वीडियो वायरल हो ही जाते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ देर भी एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी खूब सारे वायरल वीडियो देखे ही होंगे जिसमें जुगाड़ के भी खूब सारे वीडियो देखे होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक घर में एक जगह पर फ्रिज रखा हुआ है मगर असली ट्विस्ट उस फ्रिज के दरवाजे के खोलने के बाद पता चलता है। दरअसल शख्स ने वाशरूम के दरवाजे के तौर पर उस फ्रिज का इस्तेमाल किया है। शख्स ने फ्रिज के पीछे वाले हिस्से को काटकर दीवार में उस जगह पर लगा दिया है जहां पर दरवाजा लगना था और उसके बाद से वो उस फ्रिज को ही दरवाजे के तौर पर इस्तेमाल करता है। उसने ऐसा एक ही जगह नहीं बल्कि दो जगहों पर किया हुआ है। उसके जुगाड़ के कारण ही वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर sarcastic.joker नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'हैकर है भाई हैकर।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को बिहार का बताया है जिसे देखने के बाद लोगों ने इससे एतराज जताया है। एक यूजर ने लिखा- कुछ भी हो, बिहार लिख दो बिना सबूत। दूसरे यूजर ने लिखा- तेरे पास क्या सबूत है कि ये बिहार का है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
भोजपुरी गानों का अलग ही क्रेज चल रहा है, इंडिया गेट पर विदेशी लोगों की बनाई रील हुई वायरल
वाशिंग मशीन वालों देखो ये क्या हो रहा है, वायरल Video देख आप सभी के उड़ने वाले हैं होश