1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भाई ने आपदा को अवसर में बदल डाला, Video देख आप भी दिमाग की तारीफ करेंगे

भाई ने आपदा को अवसर में बदल डाला, Video देख आप भी दिमाग की तारीफ करेंगे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 23, 2025 11:46 am IST,  Updated : Sep 23, 2025 11:46 am IST

एक कमाल का वीडियो वायरल हो रहा है या फिर यूं कहें कि कमाल का दिमाग लगाने वाले शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है। आप जब वीडियो को देखेंगे तो आप भी हंसने लगेंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/STUDENTGYAAN

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आप जब भी जाएंगे, कुछ न कुछ ऐसा दिख ही जाएगा जो आपको सबसे यूनिक लगेगा। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप तो यह जानते ही होंगे और साथ में यह भी जानते होंगे कि हर दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं। कभी जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है तो कभी स्टंट करने वाले लोगों के वीडियो वायरल हो जाते हैं। कभी लोगों की अतरंगी और अश्लील हरकत के वीडियो वायरल होते हैं तो कई बार बच्चों के प्यारे वीडियो भी देखने को मिल जाते हैं। खैर अभी इन सभी से अलग एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो किस इलाके और शहर का है, यह तो नहीं पता मगर बारिश के दौरान का ही है। वीडियो में दिख रहा है कि बारिश के कारण पानी काफी भर गया है और गलियों में पानी बहता हुआ नजर आ रहा है। अब इसी आपदा को एक शख्स ने अपने लिए अवसर में बदल दिया। दरअसल उसके घर में जितनी भी शराब की खाली बोतलें थी, वो उस पानी में बहाता हुआ नजर आ रहा है। अब उसे फेंकने के लिए कहीं जाने की जरूरत ही नहीं है। उसके इसी दिमाग के कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर studentgyaan नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो में सबसे ऊपर लिखा है, 'आपदा को अवसर में बदलें।' वहीं कैप्शन में लिखा है, 'सबूत मिटाने का मौका मिल गया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भाई 3 या 4 रुपए मिल जाते एक बोतल के। वहीं बहुत सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

बाइक चेकिंग अभियान के दौरान दिखा गजब का ड्रामा, Video हो रहा है जमकर वायरल

कोटा में आधी रात कपल ने मचाया हंगामा, पुलिस की गाड़ी पर चढ़कर किए ड्रामे का Video वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।