1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कोटा में आधी रात कपल ने मचाया हंगामा, पुलिस की गाड़ी पर चढ़कर किए ड्रामे का Video वायरल

कोटा में आधी रात कपल ने मचाया हंगामा, पुलिस की गाड़ी पर चढ़कर किए ड्रामे का Video वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 23, 2025 10:01 am IST,  Updated : Sep 23, 2025 10:01 am IST

अभी एक कपल का वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें वो आधी रात ड्रामा करते हुए नजर आ रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में लड़का और लड़की क्या करते हुए नजर आ रहे हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@GHARKEKALESH

सोशल मीडिया पर ऐसा कोई दिन नहीं जाता होगा जब कुछ वायरल होता हुआ नजर न आता हो। देश के किसी भी राज्य या फिर कोने में कुछ भी अनोखा या फिर अतरंगी दिखता है तो लोग तुरंत उसे रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं और इसके बाद उस एक वीडियो को हजारों और लाखों लोग देखते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उस वीडियो को कोटा का बताया जा रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या दिखा जो इतना वायरल हो गया।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

हम जिस वायरल वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें नजर आता है कि एक लड़का और लड़की पुलिस की गाड़ी के ऊपर चढ़े हुए हैं। अब वो पुलिस की गाड़ी पर चढ़कर गाली देते हुए कुछ न कुछ बोले जा रहे हैं। वहीं नीचे पुलिस वाले और कई सारे लोग खड़े हैं जो उनके इस ड्रामे को देख रहे हैं। पुलिस वाले उन्हें नीचे उतरने के लिए भी बोल रहे हैं मगर वो सुनने को तैयार नहीं हैं। इसी वीडियो में दिखता है कि वो चिल्लाते हुए अचानक गाड़ी पर ही गिर जाते हैं जिसके बाद पुलिस वाले उन्हें नीचे उतारते हैं और पकड़कर ले जा रहे हैं। उसके बाद क्या हुआ, वो वायरल वीडियो के साथ नहीं बताया गया है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और पोस्ट करते हुए इसके संबंध में कुछ जानकारी भी दी गई है। कैप्शन में लिखा है, 'कोटा की सड़कों पर आधी रात को हाई-वोल्टेज ड्रामा हुआ। प्रेमी ने ऐसी कहानी गढ़ी कि पुलिस भी दंग रह गई। प्रेमी और प्रेमिका पुलिस की गाड़ी पर चढ़ गए, जिससे चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये वीडियो जब इनके मां बाप तक पहुंचेगा तब इनका क्या होगा। दूसरे यूजर ने लिखा- शोले का दूसरा पार्ट। तीसरे यूजर ने लिखा- प्रशासन की नाक के नीचे ये सब हो गया।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

आपदा सच में आविष्कार की जननी है, अब आप इसी आदमी को देख लीजिए, Video हो रहा है वायरल

ऐसा सिर्फ मेरे कानपुर में ही हो सकता है! सड़क से जाते शख्स का जुगाड़ हुआ वायरल, आप भी हो जाएंगे हैरान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।