हमारे देश में आपको कुछ और देखने को मिले या फिर न मिले मगर जुगाड़ करने वाले लोग और उनके अनोखे जुगाड़ जरूर देखने को मिल जाएंगे। हर दिन सोशल मीडिया पर न जानें कितने सारे जुगाड़ के वीडियो वायरल होते रहते हैं और उन्हें देखने के बाद लोग अपना रिएक्शन भी देते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया यूजर हैं तो फिर आप खुद अपने टाइमलाइन पर देखते होंगे कि कई सारे वीडियो ऐसे वायरल होते हैं जिसमें अजब-गजब जुगाड़ देखने को मिलते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
कई बार ऐसा होता है कि लोगों को जब कहीं जाना होता है तो वो टैक्सी या फिर ऑटो न लेकर अपने दोस्त को ही बुला लेते हैं कि वो उन्हें छोड़ देगा। इसमें दिक्कत बैग को बाइक पर बीच में रखने की होती है लेकिन ये इंडिया है तो यहां इसका भी जुगाड़ हो जाता है। जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि बंदे ने ट्रॉली बैग लिया हुआ है और उसे बीच में रखने में दिक्कत न हो इसलिए उसने उसे नीचे सड़क पर रखते हुए पकड़ लिया है। अब उसमें पहिए लगे हैं तो फिर वो आराम से उसे लेकर अपने साथ जा रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर ankit_maurya_yt नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 88 हजार से अधिक लोगों ने लाइक लिया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'इंडिया से बाहर नहीं जाना चाहिए।' इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- कानपुर वाले आगे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- ऐसा सिर्फ मेरे कानपुर में ही हो सकता है। तीसरे यूजर ने लिखा- अब बताओ कनपुरियों की कोई बराबरी कर पाएगा। चौथे यूजर ने लिखा- भाई बैग का टायर पंचर हो जाएगा यार। एक अन्य यूजर ने लिखा- कानपुर वाले हैं भाई साहब।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
ससुराल में दामाद का हुआ स्पेशल स्वागत तो लोग लेने लगे मजे, आप भी देखें Video