1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ससुराल में दामाद का हुआ स्पेशल स्वागत तो लोग लेने लगे मजे, आप भी देखें Video

ससुराल में दामाद का हुआ स्पेशल स्वागत तो लोग लेने लगे मजे, आप भी देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 23, 2025 07:18 am IST,  Updated : Sep 23, 2025 07:18 am IST

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक परिवार के कुछ लोग घर के दामाद का विशेष तरीके से स्वागत कर रहे हैं। अब उस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने अपना-अपना रिएक्शन भी दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रिनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रिनशॉट Image Source : IG/VAISHALI_KI_MEMES

सोशल मीडिया के इस जमाने में आपको बहुत कम लोग ऐसे मिलेंगे जिनके फोन में इंस्टा, फेसबुक, एक्स जैसे एप न हो वरना आजकल तक हर वर्ग के लोग सोशल मीडिया पर हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ देर भी एक्टिव रहते हैं तो फिर वहां पोस्ट हुए कई सारे वीडियो और फोटो को देखते ही होंगे। कुछ पोस्ट आपको हैरान करते होंगे तो कुछ पोस्ट आपको हंसने पर मजबूर कर देते होंगे। कुछ वीडियो या फिर फोटो देखने के बाद आप यह सोचते होंगे कि ऐसा कौन करता है तो कई बार बच्चों के प्यारे पोस्ट वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आप सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने देखा होगा कि कई बार पुराने गाने ट्रेंड में आ जाते हैं और लोग उस पर वीडियो भी बनाते हैं। ऐसे ही एक पुराने गाने 'दामाद जी अंगना हैं पधारे' पर कई लोग रील बनाते हैं। इस वायरल वीडियो में भी इसी गाने पर लोग डांस करते हुए नजर आते हैं। दरअसल बेटी की शादी के बाद उनके दामाद शायद पहली बार उनके घर आए हैं और इस वजह से इस गाने पर डांस करते हुए उस परिवार के कुछ लोग अपने दामाद का विशेष तरीके से स्वागत कर रहे हैं। इसी वजह से वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर vaishali_ki_memes नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 37 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने अपना रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने लिखा- मैं रहता गोली मार देता। दूसरे यूजर ने लिखा- मैं तो नहीं सहता। तीसरे यूजर ने लिखा- स्वागत करना नहीं दामाद जी का जुलूस निकालना। वहीं कई यूजर्स ने इस तरीके के स्वागत को सही भी बताया है। एक यूजर ने लिखा- ये बस प्यार है। दूसरे यूजर ने लिखा- इसमें गलत क्या है। एक अन्य यूजर ने लिखा- अमीर करे तो वाह वाह और गरीब करे तो हाय हाय, वाह रे मेरे भारत।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

औरंगाबाद में बैडमिंटन खेलने के दौरान धड़ाम से गिरे पूर्व सांसद, खेल महोत्सव का Video हुआ Viral

भारतीय से शादी के बाद यूक्रेनी महिला के जीवन में आए ये 3 बड़े बदलाव, Video में जो कहा तुरंत Viral हो गया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।