इस दुनिया में दो तरह के लोग रहते हैं। एक वो होते हैं जो अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से ही खुश होते हैं और दूसरे वो होते हैं जिन्हें इस खूबसूरत दुनिया देखना और अलग-अलग जगहों पर घूमना बहुत ही पसंद होता है। आप अगर दूसरे टाइप के लोगों में से एक हैं और घूमने के बहुत ही शौकीन हैं तो फिर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो जरूर आपको पसंद आएगा और ऐसा भी हो सकता है कि उसे देखने के बाद आपको उस जगह पर जाकर घूमने का मन भी करने लगे। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो महाराष्ट्र का है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।
Related Stories
वायरल हो रहे वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो एक झरने का है। वीडियो में नजर आ रहा है कि जो अलग-अलग रास्तों से आता पानी एक ही जगह पर गिर रहे हैं और ये बहुत ही सुंदर नजारा बना रहा है। एक तरफ पूरा साफ पानी गिरता हुआ नजर आ रहा है और वहीं दूसरी तरफ से जो पानी आ रहा है वो मैला है मगर उसकी धर बहुत भयंकर है और किसी झरने में ऐसा नजारा देखने के बाद दिल खुश हो जाता है क्योंकि यही चीज एक झरने को मनमोहक बनाता है। आप जब वीडियो को देखेंगे तो आपको भी इस जगह जाकर इस झरने को इस तरह बहते देखने का मन करेगा।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जिस झरने का वीडियो देखा वो अजंता की गुफाओं का है। दरअसल महाराष्ट्र के छत्रपती संभाजीनगर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण वहां के किसान परेशान हैं मगर वहीं दूसरी तरफ इसी बारिश के कारण मशहूर अजंता की गुफाओं का झरना पूरी तरह से उफान पर आ गया है। बीते 2 दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण नाले और नदियां उफान पर हैं और अजंता की गुफाओं का ये झरना अब पर्यटकों के लिए खास आकर्षण बन गया है। सिल्लोड तालुका स्थित विश्वप्रसिद्ध अजंता गुफाओं का ये झरना लगातार तेजी से बह रहा है और इसकी खूबसूरती देखने के लिए दूर-दराज़ से पर्यटक वहां पर पहुंच रहे हैं। पर्यटकों के लिए ये नजारा किसी तोहफे से कम नहीं है।
(छत्रपती संभाजी नगर से देव राजाले की रिपोर्ट)
ये भी पढ़ें-
चचा की किस्मत तो बड़ी जबर निकली वरना हादसे के शिकार हो जाते, आप भी देखें Video
अरे बेचारी दीदी के साथ ये क्या हुआ, वायरल Video देख आप सभी को आएगी हंसी