1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे जुबिन गर्ग? स्कूबा डाइविंग की तैयारी करते दिखे सिंगर, Video देख शॉक में फैंस

मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे जुबिन गर्ग? स्कूबा डाइविंग की तैयारी करते दिखे सिंगर, Video देख शॉक में फैंस

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Sep 22, 2025 09:15 am IST,  Updated : Sep 22, 2025 12:50 pm IST

फेमस सिंगर जुबिन गर्ग का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि ये उनका आखिरी वीडियो है, जो उनकी मौत से चंद मिनट पहले ही लिया गया है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस शॉक में हैं।

Zubeen Garg- India TV Hindi
जुबिन गर्ग। Image Source : VIRAL BHAYANI

19 सितंबर 2025 को भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री ने एक बेहतरीन कलाकार को खो दिया। प्रसिद्ध गायक जुबिन गर्ग का सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान अचानक निधन हो गया। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार जुबिन को पानी के भीतर सांस लेने में गंभीर तकलीफ हुई। तत्काल उन्हें सीपीआर दिया गया और फिर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए। इस अप्रत्याशित हादसे से सिर्फ उनका परिवार ही नहीं, बल्कि उनके प्रशंसक और संगीत प्रेमी देशभर में गहरे शोक में डूब गए हैं। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सामने आए वीडियो को जुबिन का आखिरी वीडियो बताया जा रहा है। इस वीडियो में जुबिन तैरते हुए नजर भी आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि ये वीडियो ने मौत से कुछ पल पहले ही कैमरों में कैद किया गया।

वायरल हुआ जुबिन गर्ग का आखिरी वीडियो

जुबिन गर्ग की मौत के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लोग उनका आखिरी वीडियो मान रहे हैं। वीडियो में जुबिन स्कूबा डाइविंग के लिए तैयार होते दिखते हैं। वह लाइफ जैकेट पहन रहे हैं और फिर हंसते हुए पानी में छलांग लगाते हैं। कुछ समय तक वह तैरते हुए नजर आते हैं और उनके आसपास कई और लोग भी दिखाई देते हैं। वीडियो देखकर ये जाहिर हो रहा है कि उनको तैराकी आती है। वो पानी के अंदर सिर रख के प्रैक्टिस करते हैं, फिर पीठ के बल तैरते नजर आते हैं। इस वीडियो को विरल भियानी ने पोस्ट किया है और ये दावा किया है कि ये उनका आखिरी वीडियो है। हालांकि, इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि यह वीडियो वाकई उनका आखिरी है, लेकिन इसे देखकर उनके फैंस और भी भावुक हो गए हैं। हजारों लोग इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं, उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके योगदान को याद कर रहे हैं।

यहां देखें वीडियो

असम के मुख्यमंत्री ने जताया दुख

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने जुबिन गर्ग के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि जुबिन केवल असम के ही नहीं, बल्कि पूरे नॉर्थ ईस्ट और भारत के सांस्कृतिक गौरव थे। मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि जुबिन के पार्थिव शरीर को सिंगापुर में पोस्टमार्टम के बाद भारत लाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्होंने जुबिन के परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की और कहा कि उनका जाना एक अपूरणीय क्षति है।

नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल के लिए पहुंचे थे सिंगापुर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जुबिन गर्ग सिंगापुर में आयोजित होने वाले नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल में परफॉर्म करने गए थे। उनका शो फेस्टिवल का मुख्य आकर्षण माना जा रहा था और फैंस बेसब्री से उनकी परफॉर्मेंस का इंतजार कर रहे थे। लेकिन दुर्भाग्यवश कार्यक्रम से एक दिन पहले ही यह हादसा हो गया। फिलहाल उनका पार्थिव शरीर भारत ले आया गया है, जिसे देखने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। राजकीय सम्मान के साथ जुबिन गर्ग का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

जुबिन गर्ग की विरासत

जुबिन गर्ग ने अपने करियर में कई हिट गाने दिए और खासकर नॉर्थ ईस्ट की लोक संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंचाया। उनका संगीत सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक था। उनकी ऊर्जावान आवाज और ज़िंदादिल व्यक्तित्व को भारत हमेशा याद रखेगा। 'गैंगस्टर'से एक्टर का गाना 'या अली' आज भी लोगों की जुबान पर रहता है।

ये भी पढ़ें:  डीवा वाली अदाएं, फैशन एक नंबर, बॉलीवुड हसीनाओं से कम नहीं है अरशद वारसी की बीवी

Jolly LLB 3 Box Office: पहले वीकेंड पर ही अक्षय कुमार ने जड़ा अर्ध शतक, तगड़ी कमाई से छा गए दोनों जॉली

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन