आप सभी जब स्कूल में पढ़ाई रहे थे तब कई साल ऐसा हुआ होगा जब आपको परीक्षा से पहले साइंस का प्रोजेक्ट बनाने के लिए कहा गया होगा। कई बार ग्रुप में प्रोजेक्ट बनाना होता था तो कुछ स्कूलों में अकेले-अकेले साइंस प्रोजेक्ट बनाने का टास्क दिया जाता होगा। हर बच्चे अपनी समझ और मेहनत के मुताबिक एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट बनाकर लाता होगा मगर फिर भी कोई एक ऐसा स्टूडेंट तो रहता ही होगा जिसके प्रोजेक्ट पर हर किसी की नजर टिक जाती होगा, अब चाहे वो प्रोजेक्ट किसी और का हो या फिर आपका। अब आप सोच रहे होंगे कि हम अचानक स्कूल के साइंस प्रोजेक्ट की बात क्यों कर रहे हैं तो बता दें कि इसका कारण वायरल वीडियो है।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे उत्तर प्रदेश साइंस प्रोजेक्ट क्लब का बता रहे हैं। अब वीडियो में नजर आ रहा है कि बच्चों ने कमाल का प्रोजेक्ट बनाया है। उन्होंने प्रोजेक्ट में एक जीप बनाई है जिसके पीछे पूरा डीजे लगा हुआ है। छोटे-छोटे स्पीकर, छोटे-छोटे लाइट और उन स्पीकर्स में बजते हुए गाने और उन्हें कंट्रोल करने के लिए पूरा सिस्टम बनाया हुआ है। उन्होंने बहुत ही कमाल का प्रोजेक्ट बनाया है और इसी वजह से उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दो बच्चे प्रोजेक्ट के साथ बैठे हुए नजर भी आ रहे हैं।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @arpitsrivastvv नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'कूल भाई।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 19 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मेहनत है। दूसरे यूजर ने लिखा- यूपी वाले कुछ भी कर सकते हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- हल्क भाई गाड़ी चला रहे हैं। चौथे यूजर ने लिखा- मेहनत के लिए पूरे नंबर। एक अन्य यूजर ने लिखा- इसके पास असली टैलेंट है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
भाई को तो अवार्ड से नवाजा जाना चाहिए, इनका जुगाड़ हो रहा है वायरल, देखें Video
वाह क्या अमीर बच्चा है! बच्चे का कलेक्शन देख आप भी हो जाएंगे हैरान, Video हो रहा है वायरल