Akshay Kumar Funny Meme Video: इंस्टाग्राम के मजेदार Memes की बात हो और खिलाड़ी अक्षय कुमार का ज़िक्र न हो ऐसा हो ही नहीं सकता। वेलकम, फिर हेरा-फेरी, भागम भाग, मुझसे शादी करोगी और खट्टा मीठा..ये वो फिल्में हैं जिनके Memes सोशल मीडिया पर भावनाएं व्यक्त करने का मजेदार माध्यम हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है जिसमें नए-नवेले पिता बने एक शख्स ने बच्चे की जरूरत के सामान के खर्चों से परेशान होकर एक वीडियो बनाया। इस वीडियो में उसने अपनी भावनाएं अक्षय कुमार की फिल्म खट्टा मीठा के एक मीम के माध्यम से व्यक्त की हैं। इस वीडियो ने यूजर्स ठहाके लगाने के लिए मजबूर कर दिया है और तो और इस पर यूजर्स ने भी खूब मजेदार कमेंट्स किए हैं।
....और खर्चा मैं बर्दाश्त नहीं कर सकता
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @hridaykabachpan नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में आपको तीन लोग दिखाई देंगे जिसमें पति-पत्नी और उनको छोटा सा बच्चा बैठा है। आसपास बेबी केयर प्रोडक्ट्स रखे हैं और शख्स अपना सिर ये कहते हुए पीट रहा है कि बस! और खर्चा मैं बर्दाश्त नहीं कर सकता। इस वीडियो में उसकी बीवी मीम में राजपाल यादव का कैरेक्टर प्ले करते हुए शख्स का शांत कराती हुई दिखाई दे रही है।
यूजर्स ने मीम्स की ला दी बाढ़
इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स का हंस—हंसकर बुरा हाल तो था ही मगर सभी ने कमेंट बॉक्स में मजेदार टिप्पणियां कीं। एक यूजर ने लिखा कि, 'मालिक इतने खर्चा हो गये है तो एक झूला भी ले लो' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'हां भाई, मान भी ले अब, और कोई रास्ता नही है।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'ये तो गोल्डन टाइम था बुरा समय तो अब शुरू होगा।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'कोई और रास्ता है तेरे पास!' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'बच्चे के साथ कोई कॉन्प्रोमाइज नहीं।'
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
यह भी पढ़ें-
भारतीय ऑटो चालक को फर्राटेदार French बोलते देख अमेरिकी Tourist का घूम गया दिमाग, Video हो रहा Viral