1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. वाह क्या अमीर बच्चा है! बच्चे का कलेक्शन देख आप भी हो जाएंगे हैरान, Video हो रहा है वायरल

वाह क्या अमीर बच्चा है! बच्चे का कलेक्शन देख आप भी हो जाएंगे हैरान, Video हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 22, 2025 07:16 am IST,  Updated : Sep 22, 2025 07:16 am IST

एक छोटे बच्चे का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उस वीडियो को देखने के बाद बहुत सारे लोगों ने कमेंट करते हुए अपना रिएक्शन भी दिया है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@SIIMPLYMEE1234

आज के समय में हर किसी के हाथ में आपको स्मार्ट फोन देखने को मिल ही जाएगा और लोगों को जब भी कुछ मजेदार, अनोखा या फिर कुछ प्यारा सा नजर आता है तो लोग तुरंत ही उसे रिकॉर्ड कर लेते हैं और कई सारे लोग उसे पोस्ट कर देते हैं। इसके बाद उन वीडियो को सोशल मीडिया की जनता भी देखती है और कई सारे वीडियो तो वायरल हो ही जाते हैं। आप भी अपने टाइमलाइन पर एक से बढ़कर एक वायरल वीडियो देखते होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको इस वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो विश्वकर्मा दिवस का मालूम होता है। इस दिन कारीगर, शिल्पकार, इंजीनियर आदि लोग अपने मशीनों, कार्यस्थल और उपकरणों की पूजा करते हैं। लोग भी अपने वाहनों की पूजा करते हैं। इसी क्रम में एक बच्चा वीडियो में अपने खिलाने लाइन से खड़ा करके उनकी पूजा कर रहा है। बच्चे ने नहाकर धोती पहना हुआ है और वो अगरबत्ती दिखाते हुए और घंटी बजाते हुए अपने खिलौने की पूजा कर रहा है। साथ में उसकी साइकिलें भी लाइन से खड़ी हैं। बच्चे के खिलौने देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Siimplymee1234 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में बच्चे को 'छोटा अंबानी' लिखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक वीडियो काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- पैसा ही पैसा है बच्चे के पास। दूसरे यूजर ने लिखा- वाह क्या अमीर बच्चा है। तीसरे यूजर ने लिखा- शहर का अमीर बच्चा। चौथे यूजर ने लिखा- अमीरी तो है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

खाटू श्याम मंदिर के बाहर भिखारी बना शख्स, एक दिन की कमाई जानकर हो जाएंगे हैरान

पाकिस्तान में iPhone 17 की कीमतें सुनकर दिमाग की नसें हिल जाएंगी, Viral Post पर मच गया बवाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।