1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. खाटू श्याम मंदिर के बाहर भिखारी बना शख्स, एक दिन की कमाई जानकर हो जाएंगे हैरान

खाटू श्याम मंदिर के बाहर भिखारी बना शख्स, एक दिन की कमाई जानकर हो जाएंगे हैरान

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 22, 2025 06:55 am IST,  Updated : Sep 22, 2025 06:55 am IST

एक वीडियो अभी वायरल हो रहा है जिसमें नजर आता है कि एक शख्स खाटू श्याम मंदिर के बाहर जाकर नकली भिखारी बना और लोगों से भीख मांगने लगा। उसकी एक दिन की कमाई जानकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@INTROVERT_HU_JI

सोशल मीडिया बहुत ही यूनिक प्लेटफॉर्म है क्योंकि यहां हर दिन अलग-अलग चीजें और लोगों के अनोखे कंटेंट देखने को मिलते रहते हैं। आप भी तो सोशल मीडिया का यूज करते ही होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आप जानते होंगे कि एक दिन में न जानें कितने सारे वीडियो और फोटो, लोग पोस्ट करते हैं। सुबह से लेकर शाम तक कई सारे वीडियो और फोटो पोस्ट होते हैं और उसमें से ही कुछ वायरल भी होते हैं। वायरल होने वाले कई सारे पोस्ट आपकी टाइमलाइन पर भी आते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको इस वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा खाटू श्याम मंदिर के बाहर खड़ा है और वो बोलता है कि वो आज देखेगा कि मंदिर के बाहर भीख मांगकर कितने पैसे मिलते हैं। इसके बाद वो अपने कपड़े को फाड़ता है ताकि लोग उसे भिखारी मान सकें। इसके बाद वो वो कटोरा लेकर लोगों के पास जाकर भीख मांगने लगा। कई सारे लोग उसे भीख देते हुए भी नजर आए। कुछ देर बाद वो बोरा बिछाकर बैठकर भीख मांगने लगा। वीडियो के अंत में वो बोलता है कि उसे एक दिन में 4,500 रुपए मिले हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @introvert_hu_ji नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'आने वाले समय में कुछ ऐसा करता दिख जाऊं तो हैरान मत होना।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- 4,500x30= 1 लाख 35 हजार हर महीना। दूसरे यूजर ने लिखा- कैमरामैन हमेशा अदृश्य होता है। तीसरे यूजर ने लिखा- IT नॉलेज के बिना 16.2 लाख हर साल। चौथे यूजर ने लिखा- नया आइडिया आ गया। एक अन्य यूजर ने लिखा- भगवान ऐसे लोगों को असली का भिखारी बना दें।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

पाकिस्तान में iPhone 17 की कीमतें सुनकर दिमाग की नसें हिल जाएंगी, Viral Post पर मच गया बवाल

हेयर सैलून में पूजा की थाली से पैसे चुराते शातिर का Video Viral, सीसीटीवी में कैद हो गई कारिस्तानी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।