1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भाई को तो अवार्ड से नवाजा जाना चाहिए, इनका जुगाड़ हो रहा है वायरल, देखें Video

भाई को तो अवार्ड से नवाजा जाना चाहिए, इनका जुगाड़ हो रहा है वायरल, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 22, 2025 08:07 am IST,  Updated : Sep 22, 2025 08:07 am IST

इंडिया की सड़कों पर कब क्या देखने को मिल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। अभी एक जुगाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और ये वाला जुगाड़ आपको पक्का हैरान करेगा। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@REALTOFANOJHA

हमारे देश के लोगों आपको अलग-अलग टैलेंट देखने को मिलेगा मगर जो टैलेंट अधिकतर लोगों में कॉमन पाया जाता है, उसे जुगाड़ बोला जाता है। यहां पर जुगाड़ करना लगभग हर किसी को आता है। लोग जैसे ही मुसीबत में जाते हैं, वो कुछ न कुछ जुगाड़ कर ही लेते हैं। वहीं बहुत सारे लोग ऐसे भी हैं जिनका दिमाग सिर्फ जुगाड़ के लिए ही चलता है और उनके जुगाड़ देखने के बाद लोग लोग अपना माथा पकड़ लेते हैं कि ये क्या है। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें कमाल का जुगाड़ देखने को मिला। आइए आपको बताते हैं वीडियो में क्या जुगाड़ दिखा।

ऐसा जुगाड़ आपने कभी देखा है?

आप जब भी सड़क पर निकलते होंगे तो आपने कई तरह की गाड़ियों को देखा होगा। कुछ गाड़ियों के लुक ने तो आपका मन भी मोह लिया होगा मगर क्या आपने कभी पलंग जैसी दिखने वाली कार देखी है? अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें ऐसी कार नजर आई है। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक बंदा पलंग जैसी दिखने वाली कार चला रहा है। उस जुगाड़ वाली गाड़ी पर लोग बैठे हुए हैं और चलाने वाला शख्स बीच में बैठा है जहां पर हैंडल लगा हुआ है। नीचे छोटे-छोटे पहिए भी लगे हुए हैं। अब उसके इस जुगाड़ को देखकर कार बनाने वाली कंपनी के मालिक भी हैरान हो जाएंगे।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @RealTofanOjha नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'पूरी कार कंपनी में डर का माहौल है, अमेरिका क्या कहता था।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख से अधिक लोगों ने देखा भी है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- अरे क्या जुगाड़ है, कोई कार नहीं खरीदेगा। दूसरे यूजर ने लिखा- अमेरिका को हमारी टेक्नोलॉजी से जलन होने लगी है। तीसरे यूजर ने लिखा- गजब की कार और गजब की स्पीड। चौथे यूजर ने लिखा- एक से एक प्रतिभावान लोग भरे पड़े हैं।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

वाह क्या अमीर बच्चा है! बच्चे का कलेक्शन देख आप भी हो जाएंगे हैरान, Video हो रहा है वायरल

खाटू श्याम मंदिर के बाहर भिखारी बना शख्स, एक दिन की कमाई जानकर हो जाएंगे हैरान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।