सुबह से लेकर शाम तक लोग कुछ देर ही सही मगर वो सोशल मीडिया की गलियों में बिताते जरूर हैं। आप भी अगर उन्हीं लोगों में से एक हैं और हर दिन कुछ समय भी सोशल मीडिया पर स्क्रोलिंग करते हैं तो फिर आपकी टाइमलाइन पर भी न जानें कितने तर ह के वीडियो आते ही होंगे। कभी हंसी-मजाक तो कभी लड़ाई और स्टंट के वीडियो वायरल होते हैं। कभी छोटे बच्चें को प्यारे वीडियो वायरल होते हैं तो कभी कुछ और वायरल होता है। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक गली में बारिश के बाद पानी भर गया है। अब उस पानी से अपने जूतों को बचाने के लिए एक लड़की पूरी कोशिश करती है। वो अपने घर तक तो आराम से पहुंच गई है। अब उसे अपने घर में जाना है मगर घर के बाहर बहुत पानी है और दरवाजा खोलकर जाने के लिए उसे पानी में उतरना पड़ेगा। इस दौरान वो दिमाग लगाती है और एक पत्थर को पानी में फेंकती है। इसके बाद वो उस पत्थर पर खड़ी होकर दरवाजा खोलती है मगर किस्मत खराब थी जो पत्थर से बैलेंस बिगड़ जाता है और उसका जूता पानी में भीग ही जाता है और वो गुस्से से घर में चली जाती है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर ghantaa नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा- वो गुस्सा। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 38 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- मैं होती तो वहीं बैठ जाती। दूसरे यूजर ने लिखा- मैं नहीं सहता भाई, दरवाजा तोड़ देता। तीसरे यूजर ने लिखा- आपके यहां विकास पहुंचा। चौथे यूजर ने लिखा- सारी गलती पत्थर की है। वहीं बहुत सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
नवरात्रि शुरू होते ही वायरल होने लगी एक फोटो, देखने के बाद आपको भी आ जाएगी हंसी
प्लीज कोई 'बेटा बचाओ अभियान' शुरू कर दो! ऐसा क्या हुआ जो लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन