1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs BAN Live Updates: मंधाना-शेफाली ने दी धमाकेदार शुरुआत, भारतीय टीम का स्कोर 50 रनों के पार
  Live Now

IND vs BAN Live Updates: मंधाना-शेफाली ने दी धमाकेदार शुरुआत, भारतीय टीम का स्कोर 50 रनों के पार

 Written By: Abhishek Pandey
 Updated : Sep 20, 2026 10:50 am IST

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में मुकाबला बांग्लादेश की टीम से हो रहा है, जिसमें टीम इंडिया ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है।

India vs Bangladesh- India TV Hindi
भारत बनाम बांग्लादेश Image Source : AFP

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल मुकाबले में सामना बांग्लादेश की टीम से हो रहा है। इस मैच में भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। क्वार्टर फाइनल मैच में टीम इंडिया का काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला था, जिसमें उन्होंने जापान की महिला टीम को एकतरफा मात देने के साथ सेमीफाइनल मैच के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया था। अब टीम इंडिया की नजरें गोल्ड मेडल मैच में अपनी जगह को पक्की करने पर रहने वाली है। भारतीय टीम का हालिया फॉर्म भी काफी शानदार चल रहा है, जिसमें इसी महीने हुए एशिया कप में भारतीय महिला टीम ने ट्रॉफी को अपने नाम किया था, जिसमें उन्होंने सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश की महिला टीम को ही मात दी थी। इस सेमीफाइनल मैच को जीतने वाली टीम गोल्ड मेडल मैच में श्रीलंकाई टीम का सामना करेगी।

भारत ने क्वार्टर फाइनल में जापान को बुरी तरह से दी थी मात

भारतीय टीम ने अपने क्वार्टर फाइनल मैच में जापान को बुरी तरह से हराने में कामयाबी हासिल की थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए जापान की टीम 19.5 ओवर में केवल 57 रन ही बना सकी। इसके जवाब में भारत ने केवल 30 बॉल यानी पांच ओवर में दो विकेट खोकर 59 रन बनाकर मैच जीत लिया था। जापान तो वैसे भी कमजोर टीम है। लेकिन अब भारत का मुकाबला बांग्लादेश से होना है, जो उससे बेहतर टीम मानी जाती है।

भारतीय महिला टीम का बांग्लादेश के खिलाफ रहा शानदार रिकॉर्ड

महिला T20I में बांग्लादेश भारत के सामने ज़्यादा कुछ नहीं कर पाया है। दोनों टीमों के बीच हुए 25 मैचों में से भारत ने 22 जीते हैं और बांग्लादेश की पिछली जीत साल 2023 में मिली थी। ऐसे में भारतीय टीम की नजरें अपने इसे दबदबे को बरकरार रखने पर रहने वाली हैं।

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबले की प्लेइंग 11

भारतीय महिला टीम - स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, भारती फुलमाली, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेट कीपर), गुनालन कमलिनी, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़।

बांग्लादेश महिला टीम - दिलारा अख्तर, जुएरिया फिरदौस, शोभना मोस्तरी, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), शोर्ना अख्तर, शर्मिन अख्तर, शंजीदा अख्तर मेघला, राबेया खान, नाहिदा अख्तर, मारुफा अख्तर, सुल्ताना खातून।

 

Latest Cricket News

Live updates :IND vs BAN Asian Games 2026

Auto Refresh
Refresh
  • 10:49 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    भारतीय टीम ने 4 ओवर्स में बनाए 45 रन

    बांग्लादेश महिला टीम के खिलाफ एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 ओवर्स में 45 रन बिना किसी नुकसान के बना लिए हैं। स्मृति मंधाना 21 और शेफाली वर्मा 23 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 10:39 AM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    टीम इंडिया की अच्छी शुरुआत

    इस मैच में टीम इंडिया को शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दो ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 19 रन है। शैफाली 13 और स्मृति 6 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रही हैं।

  • 10:33 AM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    स्मृति और शैफाली ने की ओपनिंग

    बांग्लादेश के खिलाफ इस मैच में स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा ओपनिंग कर रही हैं। वहीं बांग्लादेश की तरफ से पहला ओवर मारुफा अख्तर ने फेंक रही हैं।

  • 10:15 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    बांग्लादेश महिला टीम की प्लेइंग 11

    दिलारा अख्तर, जुएरिया फिरदौस, शोभना मोस्तरी, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), शोर्ना अख्तर, शर्मिन अख्तर, शंजीदा अख्तर मेघला, राबेया खान, नाहिदा अख्तर, मारुफा अख्तर, सुल्ताना खातून।

  • 10:09 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    भारतीय महिला टीम की प्लेइंग 11

    स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, भारती फुलमाली, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेट कीपर), गुनालन कमलिनी, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़

  • 10:07 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    भारतीय टीम ने जीता टॉस

    एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। टीम इंडिया की नजरें अपने शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए गोल्ड मेडल मैच को लेकर अपनी जगह पक्की करने पर रहने वाली है।

  • 9:57 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    श्रीलंका ने गोल्ड मेडल मैच में बनाई जगह

    भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच में खेले जाने वाले एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच में पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया था, जिसमें श्रीलंकाई महिला टीम ने 8 विकेट से जीत हासिल करने के साथ गोल्ड मेडल मैच के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया है।

  • 9:49 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    भारतीय महिला टीम की नजरें गोल्ड मेडल मैच में जगह बनाने पर

    एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश की टीम का सामना करेगी, जिसमें टीम इंडिया की नजरें अपने शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए गोल्ड मेडल मैच के लिए अपनी जगह को पक्की करने पर रहने वाली है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल