1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. नवरात्रि शुरू होते ही वायरल होने लगी एक फोटो, देखने के बाद आपको भी आ जाएगी हंसी

नवरात्रि शुरू होते ही वायरल होने लगी एक फोटो, देखने के बाद आपको भी आ जाएगी हंसी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 22, 2025 11:09 am IST,  Updated : Sep 22, 2025 11:09 am IST

एक फोटो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसे देखने के बाद कोई भी अपनी हंसी को नहीं रोक पाएगा। आइए फिर आपको बताते हैं कि उस फोटो में हंसा देने जैसा क्या है।

viral photo- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो Image Source : IG/JEEJAJI

सोशल मीडिया की गलियों में ऐसा कोई दिन नहीं जाता होगा जब कुछ वायरल न होता हो। हर दिन लोग तरह-तरह के वीडियो और फोटो को पोस्ट करते हैं और फिर उन्हीं सब में से कुछ वायरल भी हो जाते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया यूजर हैं तो फिर आप जानते होंगे कि कैसे पोस्ट वायरल होते हैं। कभी जुगाड़ तो कभी स्टंट, कभी ड्रामा तो कभी लड़ाई के वीडियो और इसके अलावा भी कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं। वहीं वीडियो के अलावा कई बार मजेदार फोटो भी वायरल होते हैं। अभी एक फोटो वायरल हो रही है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल फोटो में क्या देखने को मिला?

आज से नवरात्रि की शुरुआत हो गई है और उसी के साथ सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल होते हुए देखने को मिल रही है। आप जानते होंगे कि नवरात्रि के दौरान कई जगहों पर रात में गरबा भी खेला जाता है। वायरल पोस्ट उसी से जुड़ा हुआ है। एक बोर्ड पर गरबा खेलने का समय लिखा हुआ है। उसमें लिखा है कि गरबा रात 9:30 बजे से शुरू होगा और खत्म होने का समय बहुत ही अनोखा लिखा हुआ है। वहां लिखा है कि पुलिस आने तक खेला जाएगा। इसी कारण फोटो वायरल हो रही है मगर ये फोटो पुरानी है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो फोटो देखी उसे इंस्टाग्राम पर Jeejaji नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक पोस्ट को काफी लोगों ने देखा और लाइक किया है। पोस्ट देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- पुलिस नहीं आई तो। दूसरे यूजर ने लिखा- पुलिस 9:31 पर आ गई। वहीं बहुत सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

प्लीज कोई 'बेटा बचाओ अभियान' शुरू कर दो! ऐसा क्या हुआ जो लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन

यूपी वाले कुछ भी कर सकते हैं! बच्चों का साइंस प्रोजेक्ट हुआ वायरल, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।