1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. प्लीज कोई 'बेटा बचाओ अभियान' शुरू कर दो! ऐसा क्या हुआ जो लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन

प्लीज कोई 'बेटा बचाओ अभियान' शुरू कर दो! ऐसा क्या हुआ जो लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 22, 2025 10:01 am IST,  Updated : Sep 22, 2025 10:01 am IST

एक लड़के का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसका अंत देखते ही आप भी हैरान हो जाएंगे। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या है और लोगों ने क्या रिएक्ट किया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : @AAS_STHAA

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां सुबह से लेकर शाम तक लोग तरह-तरह के वीडियो और फोटो पोस्ट करते ही रहते हैं। कई सारे लोगों ने अपने पेज बनाया हुआ है जहां उनका काम वीडियो और फोटो पोस्ट करना ही है। अब जितने सारे वीडियो और फोटो पोस्ट होते हैं, उसमें से कई सारे वायरल भी हो जाते हैं मगर वायरल वही चीजें होती हैं जो लोगों के लिए नई या फिर अतरंगी होती है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी कई सारे वायरल वीडियो और फोटो देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि लड़के ने कमरे में कैमरे को एक जगह पर फिट करने के बाद वो एक बैग को लेते हुए कैमरे की तरफ आता है। इतना देख यही लगेगा कि वो किसी ट्रिप पर जा रहा है और उसके लिए वो रील बना रहा है। वो बैग को एक जगह पर रखता है और फिर कैमरे पर हाथ डालता है। इसके बाद वो जब कैमरे से हाथ हटाता है तो हैरान करने वाला नजारा दिखता है। उसने उस बैग को ही कपड़े की जगह पर पहना हुआ है। इतना ही नहीं वो उस बैग को पहनकर अलग-अलग पोज भी कर रहा है और इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @aas_sthaa नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'प्लीज कोई 'बेटा बचाओ अभियान' शुरू कर दो।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 9 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- हां बहुत हो गया बेटी बचाओ। दूसरे यूजर ने लिखा- अरे ये क्या था रे। तीसरे यूजर ने लिखा- छी।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

यूपी वाले कुछ भी कर सकते हैं! बच्चों का साइंस प्रोजेक्ट हुआ वायरल, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग

भाई को तो अवार्ड से नवाजा जाना चाहिए, इनका जुगाड़ हो रहा है वायरल, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।