1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. आपदा सच में आविष्कार की जननी है, अब आप इसी आदमी को देख लीजिए, Video हो रहा है वायरल

आपदा सच में आविष्कार की जननी है, अब आप इसी आदमी को देख लीजिए, Video हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 23, 2025 09:26 am IST,  Updated : Sep 23, 2025 09:26 am IST

कई लोग ऐसे हैं जिन्हें कभी कोई दिक्कत होती है तो वो उन सभी के बीच में दिमाग ऐसा चलाता है कि देखने वाला भी हैरान हो जाता है। ऐसे ही एक शख्स का वीडियो अभी वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/PAKAMATBRO

सोशल मीडिया बहुत ही कमाल का प्लेटफॉर्म है क्योंकि यहां ऐसे-ऐसे वीडियो और फोटो देखने को मिलते हैं जो किसी ने पहले कभी नहीं देखा होता है। आप भी अगर सोशल मीडिया की गलियों में घूमने के शौकीन हैं और हर दिन कुछ देर भी इन गलियों में बिताते हैं तो फिर आप भी कई सारे वीडियो और फोटो देखते ही होंगे जो अनोखे होते हैं। आप फिर यह भी जानते होंगे कि इन्हीं सब में से कई सारे वीडियो और फोटो वायरल भी हो जाते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और ये वाला बहुत ही मस्त है। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

कई बार ऐसा होता है कि किसी हादसे में लोगों के पैर टूट जाते हैं और ऐसे में वो लोग घर पर ही आराम करते हैं क्योंकि टूटे पैर के साथ बाहर जाना भारी पड़ सकता है। मगर एक शख्स ने ऐसे हालत में भी अपना दिमाग लगाया और उसके कारण वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स के पैर में चोट लगा हुआ है और अगर वो पैर को नीचे नहीं रख सकता है। लेकिन उसने बाहर जाने के लिए दिमाग लगाया है। वीडियो में नजर आता है कि उसने चोटिल पैर को हवा में उठाया हुआ है और दूसरे पैर के नीचे स्केट बोर्ड रखा हुआ है। अब वो चलने वाले बैसाखी के सहारे स्केटबोर्ड को चलाते हुए आगे जा रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर pakamatbro नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इसके लिए लंगड़ा हुआ है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये तो पहले से ज्यादा फास्ट हो गया। तीसरे यूजर ने लिखा- हर चीज का समाधान होता है का उदाहरण। वहीं बहुत सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ऐसा सिर्फ मेरे कानपुर में ही हो सकता है! सड़क से जाते शख्स का जुगाड़ हुआ वायरल, आप भी हो जाएंगे हैरान

ससुराल में दामाद का हुआ स्पेशल स्वागत तो लोग लेने लगे मजे, आप भी देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।