1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 76वें जन्मदिन पर पीएम मोदी को बॉलीवुड से मिला भर-भरकर प्यार, शाहरुख से सलमान खान तक ने दी बधाई

76वें जन्मदिन पर पीएम मोदी को बॉलीवुड से मिला भर-भरकर प्यार, शाहरुख से सलमान खान तक ने दी बधाई

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Sep 17, 2026 12:24 pm IST,  Updated : Sep 17, 2026 07:02 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर अक्षय कुमार, चिरंजीवी, शत्रुघ्न सिन्हा, कंगना रनौत, अनुपम खेर, शिल्पा शेट्टी और जैकी श्रॉफ समेत कई सितारों ने सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दीं और अच्छी सेहत की कामना की।

akshay kumar Kangana Ranaut- India TV Hindi
अक्षय कुमार, कंगना रनौत और पीएम मोदी। Image Source : PTI, KANGANA RANAUT X

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 17 सितंबर को अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर देशभर से उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं मिल रही हैं। सोशल मीडिया पर भी पीएम मोदी को बधाई देने वालों की लंबी फेहरिस्त देखने को मिल रही है। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारों ने भी अपने-अपने अंदाज में प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। किसी ने सेवा भाव के साथ दिन मनाने की बात कही तो किसी ने पीएम मोदी के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की। अक्षय कुमार, चिरंजीवी, शत्रुघ्न सिन्हा, कंगना रनौत, अनुपम खेर, शिल्पा शेट्टी और जैकी श्रॉफ समेत कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किए।

अक्षय कुमार ने सेवा के संकल्प की बात कही

अक्षय कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए अपने पोस्ट में इस दिन को सेवा के संकल्प के साथ मनाने की बात कही। उन्होंने लिखा कि किसी जरूरतमंद के काम आना या किसी के चेहरे पर मुस्कान लाना जन्मदिन मनाने का खूबसूरत तरीका हो सकता है। अभिनेता ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके आगे भी देश को प्रेरित करते रहने की कामना की।

चिरंजीवी ने पीएम मोदी के अनुशासन और समर्पण का किया जिक्र

साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी ने भी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने अपने संदेश में पीएम मोदी की यात्रा को दृढ़ संकल्प, अनुशासन और देशसेवा के प्रति प्रतिबद्धता से जोड़ते हुए शुभकामनाएं दीं। चिरंजीवी ने उनके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और आने वाले वर्षों के लिए शक्ति की कामना की।

शाहरुख-सलमान खान ने PM मोदी को जन्मदिन की बधाई दी

किंग खान ने लिखा, 'आदरणीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी, आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आपके अच्छे स्वास्थ्य, खुशहाली और सफलता से भरे कई और वर्षों की कामना करता हूं। देश को प्रेरित करने की शक्ति और सकारात्मकता आपमें हमेशा बनी रहे।'

जन्मदिन मुबारक हो माननीय पीएम साहब, नरेंद्र भाई मोदी आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। जय हिन्द।

शत्रुघ्न सिन्हा ने एडवांस में दी बर्थडे विश

शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन से एक दिन पहले ही शुभकामनाएं दे दी थीं। उन्होंने पीएम मोदी के साथ अपनी दो तस्वीरें शेयर कीं और बताया कि उन्होंने पहले ही बधाई देने का फैसला इसलिए किया, ताकि अगले दिन आने वाली ढेरों शुभकामनाओं के बीच उनका संदेश कहीं खो न जाए। उन्होंने पीएम मोदी के लिए अच्छी सेहत, खुशी, शांति और लंबी उम्र की कामना की।

कंगना रनौत ने संस्कृत श्लोक के साथ दी शुभकामनाएं

एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत ने भी प्रधानमंत्री मोदी को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने संस्कृत श्लोक के साथ अपने संदेश की शुरुआत की और पीएम मोदी के अच्छे स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की। कंगना ने अपने पोस्ट में देशसेवा के लिए उन्हें शक्ति मिलने की प्रार्थना भी की। साथ ही उन्होंने लोगों से ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं देने की अपील की।

अनुपम खेर ने याद की पीएम मोदी से पहली मुलाकात

अनुपम खेर ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके साथ हुई अपनी पहली मुलाकात का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि अहमदाबाद में हुई वह मुलाकात उनके लिए प्रेरणादायक रही। अभिनेता ने अपने संदेश में पीएम मोदी के अनुशासन, मेहनत और देश के प्रति समर्पण का उल्लेख किया। उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वस्थ और लंबे जीवन की कामना करते हुए जन्मदिन की बधाई दी।

शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर किया विश

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पीएम मोदी की तस्वीर शेयर करते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। शिल्पा की यह पोस्ट भी सोशल मीडिया पर पीएम मोदी को मिल रही सेलिब्रिटी शुभकामनाओं का हिस्सा बनी।

shilpa shetty
Image Source : SHILPA SHETTY INSTAGRAMशिल्पा शेट्टी ने पीएम मोदी के लिए पोस्ट।

जैकी श्रॉफ ने तस्वीर के साथ दी बधाई

अभिनेता जैकी श्रॉफ ने भी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पीएम मोदी के साथ अपनी तस्वीर साझा की। तस्वीर में दोनों हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं। जैकी श्रॉफ ने इस तस्वीर के जरिए प्रधानमंत्री को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।

jackie shroff
Image Source : JACKIE SHROFF INSTAGRAMजैकी श्रॉफ ने किया पीएम को विश।

परेश रावल ने किया ट्वीट

एक्टर परेश रावल ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी, उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, 'ईश्वर से नरेंद्र मोदी जी के लिए लंबी और स्वस्थ आयु की प्रार्थना।'

सुनील शेट्टी ने किया बर्थडे विश

सुनील शेट्टी ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने लिखा, 'हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आने वाला वर्ष आपके लिए उत्तम स्वास्थ्य, शक्ति और राष्ट्र सेवा के प्रति निरंतर संकल्प लेकर आए।'

कमल हासन ने दी बधाई

कमल हासन ने बधाई देते हुए लिखा, 'माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं।आने वाला वर्ष आपके लिए उत्तम स्वास्थ्य, शक्ति और हमारे महान राष्ट्र की सेवा के निरंतर अवसर लेकर आए।'

रणदीप हुड्डा ने भी किया पीएम मोदी को विश

एक्टर रणदीप हुड्डा ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उनके साथ अपनी एक खास तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने लिखा, 'भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य और शक्ति प्रदान करे'

ये भी पढ़ें:  BMW से पिज्जा डिलीवर करते थे दिव्यांका त्रिपाठी के पति विवेक, ग्राहक रह जाते थे हैरान, बार टेबल साफ करने से लेकर फैक्ट्री तक किया काम

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन