1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तृप्ति का प्लान हुआ फेल, नंदिनी को बदनाम करने में नाकाम, समायरा का रक्षक बना सिड

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तृप्ति का प्लान हुआ फेल, नंदिनी को बदनाम करने में नाकाम, समायरा का रक्षक बना सिड

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Sep 17, 2026 12:21 pm IST,  Updated : Sep 17, 2026 12:21 pm IST

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में देखने को मिलेगा कि तृप्ति अपनी सबसे बड़ी दुश्मन तुलसी की बहू नंदिनी को बदनाम करने की कोशिश करेगी। वहीं शोभा उसका पूरा खेल बिगड़ देगी। दूसरी ओर, सिड समायरा के लिए लड़ाई करते दिखाई देगा।

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2- India TV Hindi
तृप्ति, समायरा, नंदिनी Image Source : INSTAGRAM/@STARPLUS

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के अपकमिंग एपिसोड की शुरुआत विरानी परिवार द्वारा गणेश विसर्जन करने से होगी, जबकि तृप्ति अपनी होने वाली बहू समायरा को पेनड्राइव लगाकर सबको एक वीडियो दिखने को कहेगी, जो सभी के लिए सरप्राइज होगा। वह मन ही मन खुश होती दिखाई देगी। यह सोचकर कि जब परिवार को पता चलेगा कि पार्थ को गोली तुलसी ने नहीं, बल्कि उसकी अपनी मां नंदिनी ने मारी थी तो पूरा परिवार बिखर जाएगा। हालांकि, तृप्ति का यह प्लान शोभा को पता चल जाएगा और वह पेनड्राइव रिप्लेस कर देगी। अपना प्लान नाकाम होते देख तृप्ति परेशान दिखाई देने वाली है और एक बार फिर से सभी को सच बताने के लिए नया गेम खेलेगी।

तृप्ति को लगेगा 440 वोल्ट का झटका

इस बीच, शोभा और वैष्णवी यह सब होता देख परेशान नजर आएगी कि पेनड्राइव में क्या है, जिसे समायरा सबके सामने चलाने वाली है। उन्हें नंदिनी द्वारा पार्थ को गोली मारने वाला वीडियो याद आएगा। हालांकि, जब फुटेज चलना शुरू होगा तो तृप्ति हैरान रह जाएगी, क्योंकि स्क्रीन पर दिख रहा वीडियो बिल्कुल अलग होगा। जब विरानी परिवार सरप्राइज के लिए उसका शुक्रिया अदा करेंगे तो वह सोचने लगेगी कि पेनड्राइव कैसे बदल गईं और अगर ऐसा हुआ है तो नंदिनी के वीडियो वाली असली पेनड्राइव किसके पास है। 

शोभा के वार से तृप्ति का प्लान फेल

तृप्ति को परेशान देख शोभा कहेगी कि वही एकमात्र ऐसी इंसान हैं, जो उन सभी को इस तरह का सरप्राइज दे सकती हैं। तृप्ति सोचेगी कि क्या हुआ और अपने अगले कदम के बारे में प्लान करते दिखाई देगी। उसे लगेगा कि अपने प्लान में कुछ और गड़बड़ होने से पहले उसे यह पता लगाना होगा कि असली पेनड्राइव के साथ क्या हुआ।

सिड ने बचाई समायरा की इज्जत

कहानी में आगे देखने को मिलेगा कि सिड और समायरा चुपके से घर से निकलकर एक क्लब गए हैं। इस दौरान वहां कुछ आदमी समायरा के साथ बदतमीजी करते दिखाई देंगे, जिसके बाद सिड उसका बचाव करने के लिए आगे आएगा और उन आदमियों से झगड़ा कर बैठेगा। उन आदमियों के जाने के बाद सिड समायरा को ऐसी जगह लाने के लिए माफी मांगते नजर आएगा और कहेगा कि उन्हें यहां कभी नहीं आना चाहिए था। समायरा उससे कहेगी कि वह इसके लिए उसे दोषी नहीं मानती और यह सब उन गुंडों की गलती है उसकी नहीं। हाल ही में मेकर्स ने एक प्रोमो शेयर किया था, जिसमें मिहिर की वापसी दिखाई गई है।

(ये एपिसोड ओटीटी पर प्रसारित हो चुका है, जबिक इसे आप आज रात 10:30 बजे स्टार प्लस पर देख सकते हैं।)

ये भी पढे़ं - अब खत्म हुआ इंतजार, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में मिहिर और तुलसी का होगा मिलन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन