1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भोजपुरी गानों का अलग ही क्रेज चल रहा है, इंडिया गेट पर विदेशी लोगों की बनाई रील हुई वायरल

भोजपुरी गानों का अलग ही क्रेज चल रहा है, इंडिया गेट पर विदेशी लोगों की बनाई रील हुई वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 25, 2025 06:47 pm IST,  Updated : Sep 25, 2025 06:47 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दो विदेशी शख्स साथ में इंडिया गेट पर भोजपुरी गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। आइए आपको बताते हैं वीडियो देख लोगों ने क्या कहा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@CHAPRAZILA

आजकल सोशल मीडिया का यूज बहुत ही बढ़ गया है। इंडिया में रहने वाला लगभग हर इंसान आपको सोशल मीडिया पर मिल ही जाएगा। कुछ लोग रील बनाकर पोस्ट करते हैं और कुछ लोग उन्हीं रील्स को देखते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने देखा होगा कि आजकल भोजपुरी गानों का अलग ही क्रेज चल रहा है। भोजपुरी समझने और बोलने वाले लोग तो भोजपुरी गानों पर थिरक ही रहे हैं, इसके अलावा उन्हें न समझने वाले भी जमकर डांस कर रहे हैं। अलग-अलग शो में लोग भोजपुरी गाना बजाने की मांग कर रहे हैं तो कई फिल्मों में भोजपुरी सिंगर्स हिंदी में गाना गा रहे हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आपने सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो देखे होंगे जिसमें लोग इंडिया गेट के सामने डांस करते हुए रील बनाते दिखे होंगे। उसमें बहुत सारे लोग भोजपुरी गानों पर डांस करते दिखे होंगे। अब जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें भी यही दिखा मगर डांस करने वाले लोग यूपी-बिहार या फिर इंडिया के नहीं है। वीडियो में दिखता है कि दो विदेशी शख्स एक भोजपुरी गाने पर डांस कर रहे हैं और भोजपुरी गाने पर बनाई रील के कारण ही वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उनके अपने डांस स्टेप्स हैं जिसे वो मजे से करते दिख रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'आजकल विदेशी लोगों में भी भोजपुरी गाने का क्रेज तेजी से बढ़ते जा रहा है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बहुत सुंदर। दूसरे यूजर ने लिखा- इंडिया में कंटेंट कंज्यूमर बहुत है न, बस यही कारण है। तीसरे यूजर ने लिखा- ये बस व्यू के लिए है और वो जानते हैं कि इंडियंस उन्हें नंबर्स दे देंगे, कोई क्रेज नहीं है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

वाशिंग मशीन वालों देखो ये क्या हो रहा है, वायरल Video देख आप सभी के उड़ने वाले हैं होश

घर में घुसते ही बीवी ने पूछा इल्लॉजिकल सवाल, शख्स के जवाब ने Video को कर दिया वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।